{"_id":"6043cfb88ebc3e58fe3688cb","slug":"pradhan-voting-panchayat-chunav-mathura-news-agr4835416121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव : कर्जदार प्रधानों की कुंडली जुटा रहा पंचायत विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव : कर्जदार प्रधानों की कुंडली जुटा रहा पंचायत विभाग
विज्ञापन
मथुरा। जिला पंचायत कार्यालय द्वारा बुधवार को जिले के 6560 ग्राम पंचायत सदस्य, 504 ग्राम पंचायत, 813 क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा 33 जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण की सूची लागू होते ही चुनाव लड़ने संबंधी प्रक्रिया की तैयारियां प्रारम्भ हो गई हैं। पंचायत कार्यालय द्वारा विगत चुनावी वर्ष में ग्राम प्रधान या फिर अन्य पदों पर रहे जनप्रतिनिधियों की कुंडली खंगाली जा रही है। बैंकों से कर्जों से संबंधित जानकारी मांगी जा रही है। ताकि बैंकों के रिकॉर्ड के आधार पर चुनाव लड़ने की अनुमति दी जा सके।
विगत चुनावी सत्र में रहे जनप्रतिनिधि प्रधान, बीडीसी तथा जिला पंचायत सदस्यों के कर्ज आदि की स्थिति की जानकारी सहकारिता विभाग के अलावा सहकारी बैंक तथा अन्य बैंकों से मांगी जा रही है। इस रिकॉर्ड के लिए जिला पंचायत विभाग ने सहकारिता विभाग के अलावा सहकारी बैंक के एलडीएम को पत्र लिखकर कर्जदारों की सूची मांगी है। इसके आधार पर वर्तमान में चुनाव लड़ने वाले प्रधान तथा अन्य पदों के प्रत्याशियों की छानबीन होगी।
एलडीएम तथा अन्य बैंक अधिकारियों द्वारा भेजी गई रिपोर्ट से मिलान किया जाएगा। यदि वर्तमान प्रधान पर किसी बैंक का कर्ज होगा तो उसे चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिला पंचायत अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया कि हम बैंकों से लोन आदि लेने वाले प्रधान, बीडीसी तथा जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने वाले किसी भी जनप्रतिनिधि को अनुमति नहीं देंगे।