फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   power off, minister, shrikant, sharma, night, mathura

ऊर्जा मंत्री के शहर में 17 घंटे बिजली गुल रही, लोग परेशान हो उठे

Mon, 29 Jun 2020 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
power off, minister, shrikant, sharma, night, mathura
मसानी क्षेत्र में अंडर ग्राउंड विद्युत केबल में हुए फॉल्ट को सही करते कर्मचारी - फोटो : MATHURA
मथुरा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के शहर की विद्युत आपूर्ति रविवार की रात से सोमवार की दोपहर तक 17 घंटे ठप रही। मसानी बिजलीघर से पोषित भूमिगत विद्युत केबल में रविवार की शाम करीब आठ बजे मसानी चौराहे के पास भगवान ढाबे के समीप फॉल्ट आ गया। बिजली के एक फॉल्ट ने 12 से अधिक कॉलोनियों के लोगों की रात की नींद उड़ा दी। बिजली विभाग की टीमें रातभर फॉल्ट तलाशने में जुटी रहीं। 17 घंटे की मशक्कत के बाद फॉल्ट सही किया जा सका। इसके बाद भी बिजली व्यवस्था सही से पटरी पर न लौट सकी।
विज्ञापन

मसानी बिजलीघर से पोषित भूमिगत विद्युत केबल में रविवार की शाम भगवान ढाबे के समीप फॉल्ट आ गया। इस फॉल्ट के कारण शहर का बहुत बड़ा हिस्सा रात भर अंधकार में डूबा रहा। मसानी बिजली घर से पोषित गांधीपार्क, सरस्वतीकुंड, राधा अर्चिड, चामुंडा कॉलोनी, कच्ची सड़क, स्वामी घाट, गोविंद नगर, महाविद्या कॉलोनी, विकास नगर और डीग गेट की बिजली व्यवस्था ठप हो गई।
विज्ञापन

रात भर लोग बिना बिजली के सो नहीं सके। लोग बिजलीघर पर फोन कर बिजली ठीक होने की जानकारी करते रहे। इस फॉल्ट के कारण 12 से अधिक कॉलोनियों की आबादी रात भर बिना बिजली के रही। एसडीओ मसानी विकास गुप्ता और उनकी टीम ने रात में फॉल्ट को खोजकर कार्य शुरू किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन सोमवार को दोपहर लगभग 1 बजे के बाद विद्युत व्यवस्था सुचारु हो सकी। इसके बाद भी बिजली का आना जाना लगा रहा। एसडीओ गौरव शर्मा ने बताया कि कुछ लोगों ने केबल के ऊपर कूड़े में आग लगा दी। बाद में नाली का पानी पहुंच जाने पर केबल बर्स्ट हो गई। फाल्ट ठीक कर दिया गया है। आपूर्ति सुचारु है।
बूंद-बूंद पानी के लिए भी तरसे लोग
मथुरा। भीषण गर्मी में रविवार की रात करीब आठ बजे शहर के बड़े इलाके की बिजली गुल हो गई। पूरी रात बिजली नहीं आई। लोगों के इन्वर्टर ने भी काम करना बंद कर लिया। सुबह तक पानी की टंकियां खाली हो गईं। घरों में नहाने के लिए और खाना पकाने के लिए भी पानी नहीं मिला। पूजा करने के लिए लोग भटकते दिखाई दिए।

विद्युत संकट झेल रहे फरहवासी
फरह। भीषण गर्मी में कस्बावासी बहुत परेशान हैं। सुबह 6 बजे से 9 बजे तक शाम चार से सात बजे तक रोस्टिंग के नाम पर लाइट काटी जाती है। अगर कहीं फॉल्ट हो गया वह बात एक अलग है उसके नाम पर भी 2 घंटे जा सकती है यहां शिकायत करने के लिए अधिकारी मौके पर नहीं रहते हैं न एसडीओ फॉल्ट जोड़ने में कर्मचारी करते हैं। ग्रामीण राजदर्शन पचौरी ने बताया कि जेई और एसडीओ के नंबर पर लोग फोन करते रहे किसी ने भी फोन उठाया नहीं। यह बताया जा रहा था लाइन में फॉल्ट है। जिससे कस्बावासियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed