{"_id":"5ef8994c8ebc3e42f31ae701","slug":"power-minister-inspaction-vrindavan-mathura-mathura-news-agr448093335","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थनगरी वृंदावन की 45 गलियों का होगा विकास और सुंदरीकरण, ऊर्जा मंत्री ने दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थनगरी वृंदावन की 45 गलियों का होगा विकास और सुंदरीकरण, ऊर्जा मंत्री ने दिए आदेश
Mon, 29 Jun 2020 01:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन में विकास कार्यों का निरीक्षण करके अधिकारियों को निर्देश देते उर्जामंत्री श्री?
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शनिवार की रात वृंदावन में ठाकुर श्रीबांके बिहारीजी मंदिर के नजदीक कुंज गलियों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इन कार्यों को स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं के अनुकूल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अंडरग्राउंड केबलिंग, सीवर लाइन व पेयजल लाइन के कार्यों का निरीक्षण किया। इन कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री ने प्रमुख गलियों का कार्य 30 जून तक और अन्य कार्य मंदिर खुलने के पहले पूरा करने के एमवीडीए और नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों के साथ कुंज गलियों में विश्व बैंक की प्रो-पूअर पर्यटन विकास योजना के तहत 38 करोड़ की लागत से चल रहे सौंदर्यीकरण व प्राचीन स्थलों के मूल स्वरूप के संरक्षण के साथ किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद स्मार्ट सिटी योजना के तहत अन्य 23 गलियों के विकास की कार्ययोजना जल्द तैयार कर काम शुरू करने के निर्देश दिए।