फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   poshak yatra nikali, thakurji ko lagaya bhog

पोशाक यात्रा निकाल ठाकुरजी को लगाया भोग

Fri, 20 Sep 2019 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
poshak yatra nikali, thakurji ko lagaya bhog
कोसीकलां (मथुरा)। हलवाई एसोसिएशन द्वारा नगर में शुक्रवार को पोशाक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के रामलीला मैदान पहुंचने पर ठाकुरजी को भोग लगाया गया। इसके बाद ब्रजविदेही चतु: संप्रदाय के महंत स्वामी संत रासबिहारीदास काठिया बाबा के निर्देशन में यात्रा में चल रहे साधुओं को प्रसाद का न्यौता दिया। यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर में करीब 2 बजे हलवाई एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गयालाल स्मृति भवन से पोशाक शोभायात्रा निकाली। बैडबाजों की मधुर धुनों के मध्य ताराचंद सिंघला सिर पर पोशाक का थाल रख कर चल रहे थे। साथ में पूर्व चेयरमैन भगवत रुहेला, रामशरण अग्रवाल, भगवत, रामकिशन फालैनिया, भगवानदास हलवाई भोग लेकर चल रहे थे। यात्रा के पड़ाव स्थल पर पहुंचकर भोग लगाया। यात्रा के कोसी पड़ाव पर पूरा नगर राधे-राधे के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। यात्रा के साथ गोपाल शर्मा, सुरेश शर्मा, शैलू जयसवाल, जगदीश भोला, किरोडी मल अग्रवाल, कपिल, संजय आदि थे।
विज्ञापन

ब्रज यात्रा के दो दिवसीय पड़ाव के दूसरे दिन सांय 5 बजे साधुओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रामलीला मैदान से शुरु होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई गयालाल स्मृति भवन पहुंची। साधु अपनी कलाबाजी का प्रदर्शन कर सभी को मोह रहे थे। यात्रा के गयालाल स्मृति भवन पहुंचने पर साधुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed