{"_id":"6841b17e1b1505255f036b09","slug":"polytechnic-entrance-examination-was-organized-at-two-examination-centers-in-mathura-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा: घुमावदार सवालों ने उलझाया, तीन पालियों में हुआ एग्जाम; चेकिंग के बाद मिली एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा: घुमावदार सवालों ने उलझाया, तीन पालियों में हुआ एग्जाम; चेकिंग के बाद मिली एंट्री
Thu, 05 Jun 2025 08:32 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 05 Jun 2025 08:32 PM IST
सार
जिले में दो परीक्षा केंद्रों पर पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा देने के बाद छात्रों ने मिलीजुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। किसी को आसान लगा तो, किसी के लिए परीक्षा कठिन थी।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों को चेकिंग के बाद दिया प्रवेश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से बृहस्पतिवार को पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा शुरू हो गई। इस बार जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तीनों पालियों में आयोजित इस परीक्षा में बायोमेट्रिक के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा में घुमावदार सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाए रखा।
जिले के नए बस स्टैंड के पास एएसएम पॉलिटेक्निक कॉलेज में द्वितीय पाली में 190 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 142 परीक्षार्थी शामिल हुए। तीसरी पाली में 190 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 146 परीक्षार्थी शामिल हुए। फरह के धन्वंतरि शिक्षण संस्थान में द्वितीय पाली में 157 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 125 परीक्षार्थी पहुंचे। तृतीय पाली में 157 में से 125 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने मिलीजुली प्रतिक्रियाएं दी हैं।
परीक्षार्थियों ने कहा कि भौतिक विज्ञान, रासायनिक विज्ञान और गणित के प्रश्न आए थे। परीक्षार्थी शिवम सिंह, अनुराग, ऋषभ दुबे ने बताया कि भौतिक विज्ञान और गणित के कुछ सवालों ने उलझाया है। आशुतोष सिंह ने बताया कि फिजिक्स विषय में प्रकाश व विद्युत धारा चैप्टर से ही सवाल पूछे गए। रासायनिक विज्ञान विषय से संबंधित जो प्रश्न पूछे गए, वे एनसीईआरटी की 10वीं कक्षा के थे।
विज्ञापन
परीक्षा नोडल अधिकारी अतुल शर्मा ने कहा कि परीक्षा कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (सीबीटी) शुरू हुई है। दोनों केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हुई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 8 से 10:30 बजे, दूसरी दोपहर 12 से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4 से 6:30 बजे तक होगी।