फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   polution in river yamuna

यमुना के तटों तक फिर बहकर आई नालों की गंदगी

Thu, 06 Feb 2020 07:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
polution in river yamuna
यमुना किनारे घाटों पर फैली कीचड़ और गंदगी। - फोटो : MATHURA
मथुरा। घरों और औद्योगिक क्षेत्र से निकली गंदगी एक बार फिर से यमुना के तटों तक जा पहुंची। घाटों तथा किनारे जमी गंदगी देखकर श्रद्धालु आहत हैं। जानकारी रहे कुछ दिन पूर्व शासन ने यमुना में गंदगी रोकने में असमर्थ रहे जल निगम के परियोजना प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

यमुना को शुद्ध करने के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। फिर भी यमुना में गंदगी का रुकना बंद नहीं हो पा रहा है। बृहस्पतिवार को भी मसानी नाले सहित औद्योगिक क्षेत्र की गंदगी यमुना में आ गई। यह गंदगी घाटों तथा यमुना किनारे जम गई। जिससे सुबह-सुबह वहां पहुंचकर पूजा पाठ करने वालों की भावनाएं आहत हुईं। यमुना पुल की तरफ के कई घाटों पर गंदगी के चलते पूजा-अर्चना तक नहीं की गई।
विज्ञापन

सिल्ट भी नहीं हट सकी
यमुना में बहकर आई नालों की गंदी सिल्ट यमुना किनारे जम गई है। जिसके चलते यमुना का पानी घाटों से काफी दूर चला गया है। इन घाटों पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना तक बंद कर दी है। ऊर्जा मंत्री से लेकर सांसद हेमामालिनी तक को श्रद्धालुओं ने इसकी जानकारी दी लेकिन सिल्ट हटने की कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालों को रोकने के लिए जल निगम कर रहा है काम
जल निगम के अधिकारियों के अनुसार अभी नालों को रोकने का काम चल रहा है। परियोजना अभियंता आरपी यादव ने बताया कि नालों को टेप करने का काम किया जा रहा है। इस काम को अभी एक वर्ष और लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed