फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   political equation in mathura district

भाजपा की सूची से गड़बड़ाया कई सीटों का समीकरण

Mon, 16 Jan 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 16 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
political equation in mathura district
bjp logo
भाजपा के प्रत्याशियों की सूची जारी होने के साथ ही कई सीटों का समीकरण गड़बड़ा गया है। मथुरा-वृंदावन, मांट और बलदेव विधानसभा सीट पर बसपा और भाजपा के प्रत्याशी एक ही जाति से हो गए हैं। खास बात ये है कि इन सीटों पर ये जातियां निर्णायक की स्थिति में है।
विज्ञापन


मथुरा विधानसभा सीट से बसपा ने योगेश द्विवेदी को अपना प्रत्याशी घोषित कर रखा है। उन्हें उम्मीदवार बनाने की एक सबसे बड़ी वजह उनकी बिरादरी यानी ब्राह्मणों का इस सीट पर 70,000 का वोट होना था। अब भाजपा ने भी इस सीट पर श्रीकांत शर्मा के रूप में ब्राह्मण को ही टिकट दे दिया है। यानी अब इस सीट पर दो ब्राह्मण प्रत्याशी हो गए हैं। 
विज्ञापन


मांट सीट पर भी यही स्थिति बन रही है। मांट से विधायक श्यामसुंदर शर्मा बसपा से प्रत्याशी हैं। इस सीट पर भी ब्राह्मण बिरादरी का वोट काफी है। भाजपा ने भी इस सीट से ब्राह्मण चेहरे के रूप में एसके शर्मा को मैदान में उतारा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बलदेव की सुरक्षित सीट से बसपा ने प्रेमचंद्र कर्दम को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि भाजपा ने लोकदल छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले विधायक पूरन प्रकाश को अपना उम्मीदवार बनाया है। यह दोनों भी एक ही जाति से ताल्लुक रखते हैं। कुल मिलाकर तीनों ही सीटों पर समीकरण गड़बड़ा सकता है। 


श्रीकांत को मिला अमित शाह के करीब होने का इनाम
भाजपा ने मथुरा सीट से राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि इस सीट से डा. देवेंद्र शर्मा, डा. डीपी गोयल, रविकांत गर्ग, विनोद अग्रवाल, योगेश आवा समेत 22 लोग अपनी दावेदारी कर रहे थे। बताया जाता है कि श्रीकांत शर्मा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेहद करीबी हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली के भी वो करीबी माने जाते हैं।


कारिंदा सिंह को दोबारा उतारा मैदान में   
 भाजपा ने गोवर्धन सीट से कारिंदा सिंह को प्रत्याशी बनाया है। 2012 में भी वो इसी सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। उस वक्त वो तीसरे नंबर पर रहे थे। बताया जाता है कि कारिंदा सिंह के संघ में अच्छे रिश्ते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed