{"_id":"677447480b95fc437904cb50","slug":"police-took-suggestions-from-traders-to-facilitate-darshan-at-banke-bihari-temple-mathura-news-c-369-1-mt11004-122987-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में सुगमता से दर्शन को पुलिस ने व्यापारियों से लिए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में सुगमता से दर्शन को पुलिस ने व्यापारियों से लिए सुझाव
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन के लिए एसपी सिटी ने मंदिर प्रबंधन एवं व्यापारियों के साथ मोहन बाग में बैठक की। इसमें व्यापारियों ने जगह-जगह से बैरिकेडिंग हटाकर सिर्फ प्रवेश मार्गों पर बने गेटों से प्रवेश और निकासी की व्यवस्था करने का सुझाव दिया।
बांकेबिहारी व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष नीरज गौतम ने सुझाव दिया कि मंदिर के प्रवेश मार्गों पर गेट होने के बाद भी जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर रोका जा रहा है। इससे भीड़ का दबाव और बढ़ जाता है। इसके मंदिर के प्रवेश एवं निकास मार्गों पर बने गेटों से ही श्रद्धालुओं को कुछ समय के अंतराल में रोक-रोककर मंदिर की ओर बढाया जाए।
इस बीच ऑन लाइन दर्शन की व्यवस्था एवं मंदिर में बैरिकेडिंग लगाकर दर्शन कराए जाने पर चर्चा की गई। इस पर एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि यह मामला न्यायालय में चल रहा है। न्यायालय के आदेश के बाद इस तरह के सुधार अमल में लाए जाएंगे। बैठक में बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा, उमेश सारस्वत, व्यापारी नेता आलोक बंसल, अनिल गौतम, धनेंद्र अग्रवाल, गोविंद खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।