फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police took steps to investigate a factory operating in a densely populated area

Mathura News: घनी आबादी में संचालित फैक्टरी की जांच के लिए पुलिस ने उठाया कदम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Police took steps to investigate a factory operating in a densely populated area
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित वेस्ट प्रताप नगर में आइस फैक्टरी में अमोनिया गैस के रिसाव को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। इससे पहले भी शहर की घनी आबादी में ऑक्सीजन सिलिंडर फटने के चलते कई लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने डीएम को घनी आबादी में चलने वाले फैक्टरी के मानकों को चेक करने के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन

सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि वेस्ट प्रताप नगर स्थित गोविंद नगर में राजेंद्र चौधरी की आइस फैक्टरी से रविवार को अमोनिया गैस का रिसाव हुआ। ठीक समय पर गैस का रिसाव रोक लिया, यदि गैस रिसाव रोकने में देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। 18 जनवरी को शहर कोतवाली के चंदा कॉलोनी में ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

इसके ठीक एक माह बाद 19 फरवरी को गोविंद नगर क्षेत्र में घर में गिलट की पाजेब बनाते समय ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से महिला की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन के विभिन्न विभाग सभी फैक्टरी की जांच करें। यदि वह मानक के अनुरूप नहीं चल रही हैं तो उनके संचालकों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में डीएम को पत्र भेजा है। इधर, अमोनिया गैस रिसाव के बाद अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट कर रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट की जांच रिपोर्ट के बाद आइस फैक्टरी स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed