फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police threat, Hindu Mahasabha adamant on reading Hanuman Chalisa

Mathura News: पुलिस की धमकी, हिंदू महासभा हनुमान चालीसा पढ़ने पर अड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Police threat, Hindu Mahasabha adamant on reading Hanuman Chalisa
मथुरा। अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बुलाकर धमकाया है कि यदि ६ दिसंबर को श्री कृष्ण जन्मस्थान पर हनुमान चालीसा के पाठ के आयोजन का समय और स्थान नहीं बदला तो जेल भेज दिए जाओेगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मिली धमकी के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी के निर्देश पर शुक्रवार को वृंदावन स्थित श्री तपस्वी गोस्वामी गौड़ीय मठ, रामापुरम मेें बैठक हुई। इसमें ६ दिसंबर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर हनुमान चालीसा पढ़ने का संकल्प दोहराया। जानकारी रहे महासभा ने श्री कृष्ण जन्मस्थान के अंदर हनुमान चालीसा पढ़ने का एलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने हमको धमकाया है। कहा है कि 6 दिसंबर को किसी भी कीमत पर हनुमान चालीसा नहीं होने देंगे। जो लोग नहीं मानेंगे उन पर सख्त कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि मथुरा न्यायालय से कोई भी कोर्ट का स्टे आर्डर नहीं है। जब मुस्लिम समाज शाही ईदगाह पर नमाज पढ़ सकता है तब हम श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर हनुमान चालीसा क्यों नहीं पढ़ सकते हैं। प्रदेश प्रवक्ता संजय हरियाणा ने बताया 13.37 एकड़ जमीन हिंदू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन मोहन मालवीय ने खरीदी थी। इसलिए हिंदू भाइयों का अधिकार है उस जमीन पर हनुमान चालीसा पढ़ने का।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सचिव संजय पाराशर ने बताया कि 6 दिसंबर को हनुमान चालीसा के पाठ के कार्यक्रम को नहीं बदला जा सकता। जिला अध्यक्ष छाया गौतम ने कहा कि हमको जेल जाने से डर नहीं लगता। संकल्प व्यक्त करने वालों में संत सभा के जिलाध्यक्ष श्री रामकृष्ण दास, युवा जिलाध्यक्ष विजयपाल सिंह, जिला सचिव नीरज गौतम, गोवर्धन नगर प्रभारी गिरिराज शर्मा, जिला अध्यक्ष आगरा निभा चौधरी, जिला उपाध्यक्ष निरंजन गुर्जर, जिला सचिव जीतू सक्सेना, डॉक्टर विद्यासागर गौतम आदि मौजूद रहे। वहीं एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर शांति बनाए रखने की अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed