{"_id":"67e91756b3f392341e0d2b25","slug":"police-team-went-to-raid-was-beaten-up-and-three-policemen-were-injured-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा में दबिश देने गई पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, भागने पर किया पथराव; तीन सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा में दबिश देने गई पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, भागने पर किया पथराव; तीन सिपाही घायल
Sun, 30 Mar 2025 03:35 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 30 Mar 2025 03:35 PM IST
सार
मथुरा में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। भीड़ ने पुलिसकर्मियों को दाैड़ा-दाैड़ाकर पीटा। जान बचाकर भाग रहे पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। इससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी से मारपीट करती भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां के दिल्ली गेट पर दबिश देने गए पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जब पुलिसकर्मी जान बचाकर भागे तो आरोपियों के साथ आई भीड़ ने पथराव कर दिया। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने 24 नामजद और 14 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है।
दिल्ली गेट पर बृहस्पतिवार की रात्रि करीब 10 बजे आरोपियों को पकड़ने के लिए उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, फिरोज कुमार, सिपाही निखिलेश कुमार, अभिषेक और अंकित कुमार गए थे। सभी सादा कपड़ों में और निजी वाहन से पहुंचे थे। पुलिसकर्मी वहां कुछ आरोपियों के बारे में जानकारी कर रहे थे।
ये भी पढ़ें-जेएस यूनिवर्सिटी: कुलाधिपति और रजिस्ट्रार को रिमांड पर लेगी पुलिस, फर्जी डिग्रियों से नाैकरी का खुलेगा राज
विज्ञापन
तभी कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में सिपाही अभिषेक, अंकित और निखिलेश घायल हो गए। रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि सिपाहियों को भीड़ ने घेर रखा है। आरोपी उन पर थप्पड़ और घूंसे बरसा रहे हैं। जब पुलिसकर्मियों ने भागने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। फिर पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें-Operation Brahma: आगरा से म्यांमार गई मेडिकल टीम, 35 टन राहत सामग्री भी 'ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत भेजी
मामले में उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने आबिद, इमरान, आस मोहम्मद, असलम, रहीस, राशिद, ताहिर, आसिफ, बबलू, आसिफ, शकील, यूसुफ, अकील, आस मोहम्मद, इरशाद, कामिल, जुबैर, इस्लाम, इकराम, हाजी हनीफ, फहीम, नईम सहित 14 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवे, सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पुलिसकर्मियों का कहना है टीम दबिश देने गई थी। इसी दौरान वहां नामजद आरोपियों सहित अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन