फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police stopped the ongoing construction on the land of Methodist School

Mathura News: मेथोडिस्ट विद्यालय की जमीन पर चल रहे निर्माण को पुलिस ने रुकवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Police stopped the ongoing construction on the land of Methodist School
वृंदावन (मथुरा)। इसाई समुदाय की संपत्ति पोर्टर बर्चर्ड मेथोडिस्ट विद्यालय एवं सीएफसी मिशन हॉस्पिटल की बेशकीमती जमीन पर हाईकोर्ट के स्टे के बाद भी किए जा रहे निर्माण कार्य को पुलिस ने रुकवा दिया। पुलिस के आने की सूचना पर जेसीबी चालक भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


विदित है कि उक्त भूमि के खुर्द बुर्द किए जाने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मधुमंगल शुक्ला ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की हुई है जिस पर कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने के आदेश जिला प्रशासन को दिए हैं, लेकिन इसके बाद भी निर्माण कार्य किया जाता रहा है।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व भी वहां जेसीबी चलने पर याचिका दायर करने वाले शुक्ला और सामाजिक कार्यकर्ता राधिका गोस्वामी ने पुलिस महानिदेशक को फैक्स किया और विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के साथ एसएसपी को फोन पर सूचना दी। जिसके बाद रविवार को पुलिस ने पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया। एसएचओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर पोर्टर बर्चर्ड मेथोडिस्ट विद्यालय एवं सीएफसी मिशन हॉस्पिटल की जमीन पर किए जा रहे कार्य को रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed