फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police recruitment exam paper was leaked candidates demanding cancellation of paper

UP: सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर हुआ लीक, परीक्षार्थियों में आक्रोश; बोले- रद्द करो पेपर... वरना होगा आंदोलन

Mon, 19 Feb 2024 09:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Feb 2024 09:47 PM IST
सार

सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर आने के बाद परीक्षार्थियों में आक्रोश है। उन्होंने पेपर रद्द करने की मांग की है। नहीं तो आंदोलन करने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
police recruitment exam paper was leaked candidates demanding cancellation of paper
सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर हुआ लीक, परीक्षार्थियों में आक्रोश; बोले- रद्द करो पेपर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा लीक होने की खबर आने के बाद अभ्यर्थियों में आक्रोश है। उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार को अभ्यर्थियों ने पेपर रद्द करने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। अभ्यर्थियों ने एकत्र होकर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


इसके अलावा सभी अभ्यर्थी हाथों में तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। पेपर लीक के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। ऐसे में जालसाजी करने वाले नौकरी पा जाएंगे। जो अभ्यर्थी वर्षों से मेहनत कर रहे हैं, उनकी मेहनत पर पानी फिर जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर हुआ लीक, फोन पर भेजा गया सॉल्व पेपर; क्रमवार लिखे मिले जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

...नहीं तो करेंगे आंदोलन

इस दौरान अभ्यर्थी श्याम, राहुल, दुष्यंत सिंह, राजू, हरवीर, धीरज, राजकुमार, अजय धनगर, लक्ष्मीनारायण सहित कई छात्र शामिल रहे। सभी ने एक सुर में कहा कि सोशल मीडिया पर लीक पेपर वायरल हो रहा है। मामले की सरकार जांच कराए। साथ ही परीक्षा को रद्द किया जाए, नहीं तो हम लोग आंदोलन करेंगे। 

दोबारा कराई जाए परीक्षा

कहा कि परीक्षा पुनः आयोजित की जाए। ताकि मेहनत करने वाले अभ्यर्थी नौकरी पाएं। जालसाजी करने वालों के मंसूबों पर पानी फिरे। डीएम ने अभ्यर्थियों को समझाते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर फेक पेपर वायरल हो रहा है। फिर भी उनकी मांग संबंधी ज्ञापन को शासन को भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed