{"_id":"6afca37e9d37c9ac9d0d4548","slug":"police-record-victims-statements-in-case-of-physical-exploitation-involving-indradev-maharaj-mathura-news-c-161-1-vrn1004-105050-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: इंद्रदेव महाराज पर शारीरिक शोषण के मामले में पुलिस ने दर्ज किए पीड़िता के बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: इंद्रदेव महाराज पर शारीरिक शोषण के मामले में पुलिस ने दर्ज किए पीड़िता के बयान
विज्ञापन
वृंदावन। महाराष्ट्र की महिला द्वारा कथावाचक इंद्रदेव महाराज पर लगाए शारीरिक शोषण के आरोप की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। मुंबई से आई पीड़िता ने कोतवाली में बयान दर्ज कराए। पुलिस द्वारा बयान को रिकॉर्ड भी किया गया। इसके बाद पीड़िता को लेकर पुलिस कथावाचक के आश्रम पहुंची। पीड़िता का मेडिकल मथुरा के जिला अस्पताल में कराया गया। पुलिस जल्द ही पीड़िता को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करेगी।
मुंबई की सामाजिक कार्यकर्ता त्रुप्ती देसाई एवं स्थानीय लोगों के साथ पीड़िता मंगलवार को कोतवाली पहुंची। महिला उप निरीक्षक प्राची तोमर द्वारा ढाई घंटे बयान दर्ज किए। इसके बाद पुलिस पीड़िता को लेकर परिक्रमा मार्ग स्थित कथावाचक के राधा किशोरी सेवाधाम आश्रम पहुंची। यहां बयान के अनुसार मौका मुआयना किया। इसके बाद मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
मूल रूप से बिहार निवासी 42 वर्षीय पीड़ित महाराष्ट्र के ठाणे में परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि धार्मिक प्रवृत्ति के कारण उनकी पहचान जनवरी 2023 में सोशल प्लेटफार्म के माध्यम से कथावाचक डॉ. इंद्रदेव महाराज से हुई थी। आरोप है कि जून 2024 से लेकर जून 2026 के बीच उनके राधा किशोरी सेवाधाम आश्रम और अन्य समय पर आरोपी ने उनकी पारिवारिक समस्याओं का समाधान करने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी ने आश्रम के कमरे में उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बाद में न्यूजीलैंड निवासी महिला भक्त द्वारा महाराज की असलियत सामने आने पर जब उसने रिकॉर्डिंग शेयर की तो आरोपी ने सोशल मीडिया पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी व 15 लाख रुपये लेकर मामले को खत्म करने का दबाव बनाया जा रहा है। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान कोतवाली स्तर पर दर्ज हो गए हैं। उनके मेडिकल की प्रक्रिया चल रही है। यदि न्यायालय का कल अवकाश रहता है तो उन्हें बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -