फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police have registered an FIR against 17 people

Mathura News: 17 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Police have registered an FIR against 17 people
मथुरा। झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने के आरोप में 17 लोगों को विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी में सात अधिवक्ता भी शामिल हैं। सोमवार को अधिवक्ताओं ने एसएसपी से मुलाकात कर इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने ट्रेनी आईपीएस सीओ सिटी से जांच कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोतवाली के धौलीप्याऊ के नटवर नगर निवासी मथुरी अग्रवाल का मंडी समिति निवासी वीरपाल, राजपाल और अन्य लोगों के साथ भूमि विवाद चल रहा है। आरोप है कि इस मामले में एक पक्ष पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच की और मुकदमा झूठा पाया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे को खारिज करते हुए झूठी रिपोर्ट लिखाने वाले और उनके साथ वीरपाल, राजपाल, जीतू, इशांत, मुकुल, धीरज, विपुल, मोहित, प्रमोद, सुबोध कुमार, सोमेश तिवारी, भानु तिवारी, राधा शर्मा, सोनम, दीपक, तेजप्रताप दीक्षित और सौरव यादव के खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि किसी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी और दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed