{"_id":"6811bf4246eedad85d095527","slug":"police-caught-interstate-cow-smuggler-in-an-encounter-2025-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा अंतरराज्यीय गाै तस्कर...25 हजार का इनामी, कई राज्यों में दर्ज हैं मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा अंतरराज्यीय गाै तस्कर...25 हजार का इनामी, कई राज्यों में दर्ज हैं मुकदमे
Wed, 30 Apr 2025 11:42 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:42 AM IST
सार
मथुरा में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने 25 हजार के इनामी गाै तस्कर को पकड़ा है। मुठभेड़ में घायल गाै तस्कर पर कई राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं। घायल होने पर आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल पर माैजूद पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के चौमुहां में थाना जैत पुलिस, एसओजी एवं स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर 25 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय गाै तस्कर को पकड़ा। थानाध्यक्ष जैंत अश्वनी कुमार ने बताया कि मंगलवार रात देवी आटस रोड पर मुठभेड़ हुई। इसमें गौ तस्कर शोकत मेव पुत्र सहाबुद्दीन निवासी सालाहेडी थाना सदर जिला नूंह हरियाणा को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान गाै तस्कर के दोनों पैर में गोली लगी हैं। जिससे वह घायल हो गया। उसके पास से तमंचा, तीन कारतूस, रस्सा, मोहरे एवं एक बाइक भी बरामद हुई है। आरोपी पर गौ-वध अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत है।
23 मई 2024 को रात्रि के समय चेकिंग के दौरान एक कन्टेनर बैरियर तोड़कर भाग रहा था। इस पर पुलिस ने पीछा करते हुए कंटेनर को कोटा गांव से बाजना की तरफ रेलवे अंडरपास के समीप पकड़ा। उस दाैरान गौ तस्कर कंटेनर छोड़कर भाग गया था।
कंटेनर में 11 जिन्दा गोवंश व 19 मृत गोवंश बरामद हुए थे। जिसके संबंध में थाना जैत में शौकत पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था। अभियुक्त तभी से फरार चल रहा था। उस पर फिरोजपुर नूंह हरियाणा में भी पशु क्रूरता अधिनियम में अभियोग पंजीकृत है।