{"_id":"5873d3174f1c1b1629ba8fc8","slug":"police-caught-23-82-million-during-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चेकिंग में पकड़े 23.82 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चेकिंग में पकड़े 23.82 लाख
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 09 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
2000 rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने में जुटीं प्रशासनिक टीमों ने जगह-जगह चेकिंग करके 23.82 लाख रुपये पकड़े हैं। इनमें 15,50,000 रुपया यूनियन बैंक का है। जबकि गोवर्धन चौराहे पर एक टैंट कारोबारी का 1.68 लाख रुपया जब्त किया गया है। टैंक चौराहे पर भी 2.41 लाख रुपये एक पीडब्ल्यूडी ठेकेदार का पकड़ा गया है। वहीं यमुना एक्सप्रेसवे से डेढ़ लाख रुपया पकड़ा है। इसके अलावा मगोर्रा पुलिस ने बोलेरो सवार से 2.74 लाख रुपये की रकम पकड़ी।
सोमवार की सुबह को करीब साढ़े नौ बजे पुलिस ने महावन थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर होंडा सिटी गाड़ी से आ रहा 15,50,000 रुपया चेकिंग के दौरान पकड़ा। सीओ महावन सुरेंद्र यादव ने बताया कि इस गाड़ी में मनोज और किरन नाम के दो युवक थे। ये लोग खुद को यूनियन बैंक की अवैरनी (बलदेव) शाखा का कर्मचारी बता रहे थे। मगर रकम के संबंध में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। दोपहर को बैंक मैनेजर रिकार्ड लेकर पहुंचे तो पैसा रिलीव कर दिया गया।
वहीं कोतवाली पुलिस ने गोवर्धन चौराहे पर टैंट व्यवसायी विनय गौतम से 1,68,000 रुपया जब्त किया गया। कोतवाली प्रभारी सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि वो भी कोई रिकार्ड उपलब्ध नहीं करा सके थे। वहीं सदर बाजार पुलिस ने सोमवार की दोपहर को करीब ढाई बजे फरह के गढ़ी नीरजा निवासी ठेकेदार कृष्ण मुरारी से टैंक चौराहे पर 2.41 लाख रुपया पकड़ा। एसएसआई संजीव त्यागी ने बताया कि वो पैसे के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके थे।
विज्ञापन
शाम को यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कैंटर को रोककर चेक किया गया तो दो लोगों पर 1.52 लाख रुपये पकड़े गए। सीओ सदर अजय कुमार और प्रभारी निरीक्षक रमेशचंद शर्मा ने बताया कि कोसीकलां निवासी भगवान सिंह और बाबा गोपालदास ने पुलिस को बताया कि ये पैसे सेवादारों के हैं। थाना मगोर्रा पुलिस ने बोलेरो सवार इमरान को 2.71 लाख रुपये समेत दबोचा। मथुरा शहर का रहने वाला इमरान भरतपुर से मथुरा आ रहा था। वो रकम का ब्यौरा नहीं दे सका।