{"_id":"6487ea21ab3e48c4210afe43","slug":"police-arrested-three-robbers-of-stone-pelting-gang-of-yamuna-expressway-in-encounter-in-mathura-2023-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे के पत्थरबाज लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से तीन घायल, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे के पत्थरबाज लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से तीन घायल, सात गिरफ्तार
Tue, 13 Jun 2023 10:05 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 13 Jun 2023 10:05 AM IST
सार
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के पत्थरबाज लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से तीन लुटेरे घायल हो गए। पुलिस ने सात लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे के पत्थरबाज लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, सात लुटेरे गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर पत्थरबाज लुटेरे लंबे समय से पुलिस के सिरदर्द बने हुए थे। मंगलवार की तड़के पुलिस ने लुटेरे गिरोह की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर लुटेरे भागते हुए फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान तीन बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों और इनके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
घटना मांट थाना क्षेत्र की है। मंगलवार की तड़के पत्थरबाज लुटेरों की धरपकड़ के लिए मांट, सुरीर, यमुनापार थाना पुलिस के साथ एसओजी टीम सक्रिय थी। इसी बीच माइल स्टोन 101 के पास लुटेरों के एक गिरोह को पुलिस ने देखा। पुलिस ने उनकी घेराबंदी की। इस पर लुटेरे फायरिंग करते हुए भागने लगे। टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए फायरिंग की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- शादीशुदा से युवती को हुआ इश्क: गर्भवती होने पर मिला ये सिला..समाज के ताने सुन कब्रिस्तान
विज्ञापन
थाना पुलिस व एसओजी को पकड़ने की दी गई थी जिम्मेदारी
पुलिस की गोली लगने से तीन लुटेरे घायल हो गए। पुलिस ने इन घायल लुटेरों और इनके चार साथियों सहित कुल सात को गिरफ्तार कर लिया। घायलों को मांट सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दरअसल लंबे समय से लुटेरे यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों में पत्थरबाजी करके लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे। इस पर एसएसपी ने घटनाओं को रोकने और लुटेरों को पकड़ने के लिए एसओजी सहित जिले के सभी थानों की पुलिस टीम को लगाया था।यह भी पढ़ेंः- UP: मासूम बच्चियों को कुत्तों ने नोचा, खून से लथपथ पड़ी थी, एक की दर्दनाक मौत, दूसरे की हालत
Mathura: मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व एसओजी टीम
- फोटो : अमर उजाला
इन लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान लुटेरे राहुल निवासी सामोली, थाना सुरीर, मथुरा और बोसू निवासी मिड़ाकुर, थाना मलपुरा, आगरा तथा जल सिंह निवासी सकराया, थाना जैत, मथुरा घायल हुए हैं। इनके अलावा लुच्चा बाज उर्फ फिरोज निवासी समोली, थाना सुरीर, मथुरा और पुच्ची उर्फ सुलेमान निवासी मिड़ाकुर, थाना मलपुरा, आगरा व अशफाक निवासी डेरा राया, थाना राया, मथुरा, तथा अजय निवासी डेरा, कस्बा राया, थाना राया को गिरफ्तार किया गया है।यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी पहुंची सांसद डिंपल यादव: बोलीं- शासन-प्रशासन की मिलीभगत से की गई अतीक अहमद और संजीव जीवा की हत्या