फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Dimple Yadav honored twelfth meritorious students by giving them laptops In Mainpuri

मैनपुरी पहुंची सांसद डिंपल यादव: बोलीं- शासन-प्रशासन की मिलीभगत से की गई अतीक अहमद और संजीव जीवा की हत्या

Mon, 12 Jun 2023 12:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मैनपुरी
अमर उजाला, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Jun 2023 12:37 PM IST
सार

मैनपुरी पहुंची सासंद डिंपल यादव ने सरकार को घेरा। कहा कि शासन-प्रशासन की मिलीभगत से अतीक अहमद और संजीव जीवा की हत्या की गई। 

विज्ञापन
Dimple Yadav honored twelfth meritorious students by giving them laptops In Mainpuri
मैनपुरी पहुंची सासंद डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को सपा की तरफ से मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सपा सांसद डिंपल यादव पहुंची। उन्होंने घर घर जाकर मेधावियों को लैपटॉप देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने यूपी की भाजपा सरकार को घेरा। लखनऊ हाईकोर्ट में संजीव की हत्या को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। 

विज्ञापन

मेधावियों लैपटॉप देकर सम्मानित किया

संसदीय क्षेत्र पहुंची डिंपल यादव ने आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड 12वीं के मेधावियों उनके घर जाकर लैपटॉप देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने मेधावियों के माता-पिता से बात करके उन्हें उनके बच्चे की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- भाजपा का झंडा लगी स्कार्पियो से बकरी चोरी: कुछ दूर जाकर पोल से टकरा गई गाड़ी, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार जनता की समस्याओं को सुनने को तैयार नहीं

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सांसद अतीक अहमद और संजीव जीवा की हत्याएं शासन और प्रशासन की मिलीभगत से की गई हैं। कहा प्रदेश में शिक्षा स्वास्थ्य और बिजली व्यवस्था में लगातार गिरावट आ रही है। सरकार जनता की समस्याओं को सुनने को तैयार नहीं है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को हराकर जवाब देगी। 


यह भी पढ़ेंः- UP: साहब! मैंने उस लड़के से शादी की तो उसकी प्रेमिका मर जाएगी और...बात सुनकर पुलिस भी शर्म से हुई पानी-पानी

लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिया

उन्होंने दिल्ली में आंदोलन पर बैठे पहलवानों की मांगों का समर्थन किया। कहा कि पहलवानों के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। सांसद ने सपा कार्यालय पर पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुना। जिले के छह लोंगों को आर्थिक मदद के रूप में चेक भी प्रदान किए। लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed