फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police arrested 2 lootere with bike

तीन अपाचे सवार लुटेरे गिरफ्तार, लूटी नकदी-बाइकें बरामद

Mon, 08 Feb 2021 10:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
police arrested 2 lootere with bike
मथुरा। कोतवाली पुलिस ने तीन लुटेरे गिरफ्तार किए हैं। इनके कब्जे से चोरी की दो बाइकें, लूटा गया पर्स आदि बरामद हुआ है। इन लुटेरों ने करीब दो माह पूर्व पॉश इलाके डैपिंयर नगर से महिला से पर्स छीना था। आरोपी अपाचे बाइक पर सवार होकर वारदात करते थे।
विज्ञापन

कोतवाली के डैंपियर नगर में सलेक्शन गारमेंटस के बराबर में मुशीर मिर्जा बेग की पत्नी शाहिदा के हाथ से 14 दिसंबर-2020 को अपाचे सवार लुटेरों ने पर्स छीनकर ले जाने की वारदात को अंजाम दिया था। पर्स में पांच हजार रुपये और एक सोने की अंगूठी भी थी। कोतवाली प्रभारी सूरज कुमार शर्मा ने लूट के खुलासे के लिए चौकी बाग बहादुर प्रभारी नीरज भाटी को लगाया। पुलिस की टीम ने सोमवार को तीन लुटेरों को गिरफ्तार करके नकदी बरामद कर ली। सीओ सिटी वरुण कुमार ने बताया कि पकड़े गए गौरव निवासी सुदामापुरी, भैंस बहोरा, भुवनेश उर्फ धच्चू निवासी सुदामापुरी, भैंस बहोरा और कलुआ निवासी भाहई, रिफाइनरी हैं। इनके कब्जे से चोरी की दो बाइकें, नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed