Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Poisoner accused arrested in encounter

Mathura News: जहरखुरानी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Poisoner accused arrested in encounter
टैंटीगांव(मथुरा)। बौद्ध भिक्षुओं सहित तीन लोगों के साथ जहर खुरानी के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नौहझील-राया मार्ग स्थित शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी हरनौल मोड़ पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव के नेतृत्व में खायरा चौकी प्रभारी विक्रांत कुमार व चौकी प्रभारी हरनौल मोड़ अजीत मलिक चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच काले रंग की बाइक आती दिखी। रुकने का इशारा करने पर बाइस सवार पुलिस टीम पर फायरिंग कर टैंटीगांव अंडरपास से नोएडा की ओर जाने वाले यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर भागा।
विज्ञापन

पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो बाइक फिसलने के कारण वह गिर गया। पुलिस की पकड़ में आने से बचने के लिए उसने फिर से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम किरणपाल निवासी गांव लिखी थाना हसनपुर, पलवल (हरियाणा) बताया। सूचना पर सीओ मांट रविकांत पाराशर भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव ने बताया है कि आरोपी ने 14 मई को सुरीर स्थित बौद्ध विहार बगीची में बौद्ध भिक्षुओं के साथ जहरखुरानी की थी। इस पर थाना नौहझील में गैंगस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत है। छह से अधिक अन्य थानों में भी उस पर केस दर्ज हैं। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और एक कारतूस, मोबाइल फोन, नकदी, नशीला पदार्थ आदि बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed