फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   PM Modi can also visit Shri Krishna birthplace during his arrival in Mathura

पीएम का मथुरा दौरा: कान्हा की धरा से 2024 की पटकथा हो रही तैयार, कृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा हो सकता केंद्र बिंदु

Wed, 22 Nov 2023 01:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Nov 2023 01:52 PM IST
सार

23 नवंबर को पीएम मोदी का मथुरा दौरा संभावित है। माना जा रहा है कि कान्हा की धरा से 2024 की पटकथा तैयार हो रही है। इस बार कृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा केंद्र बिंदु हो सकता है। 

विज्ञापन
PM Modi can also visit Shri Krishna birthplace during his arrival in Mathura
पीएम का मथुरा दौरा: कान्हा की धरा से 2024 की पटकथा हो रही तैयार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। इसी बीच पीएम मोदी बृहस्पतिवार को मथुरा आ रहे हैं। संभावित कार्यक्रम के अनुसार, पीएम श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर जा सकते हैं। अगर वे वहां गए तो मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे जो जन्म स्थान पहुंचेंगे। यह हिंदुत्व के एजेंडे पर चलने वाली भाजपा की ओर से साफ संदेश होगा कि लोकसभा चुनाव के केंद्र में कहीं न कहीं जन्मभूमि का एजेंडा भी रहेगा।

विज्ञापन


दरअसल, श्रीकृष्ण की धरा पर भाजपा व सपा की ओर राजनीतिक गतिविधियां शुरू हो गईं हैं। ये गतिविधियां यही संकेत दे रहीं हैं कि कहीं न कहीं कान्हा की धरा को ध्यान में रखकर ही लोकसभा चुनाव की पटकथा तैयार की जा रही है। इसमें श्रीकृष्ण जन्मस्थान का मामला भी चुनाव में उठ सकता है। वहीं, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव खुद को श्रीकृष्ण का वंशज बताते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: पति है नंपुसक... जेठ और ससुर जबरन नोचते हैं शरीर; पीड़ा सुनाते हुए फफक पड़ी पीड़िता; पुलिस भी रह गई सन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर मुखर है और हिंदुत्व कार्ड खेलने की तैयारी में है। वहीं सपा ने मुस्लिम मतदाताओं को देखते हुए इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी साध रखी है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने पिछले दिनों वृंदावन में कार्यकर्ता सम्मेलन कर संदेश दिया था कि वह श्रीकृष्ण के भक्त हैं। 

इधर, मुख्यमंत्री योगी की समय-समय पर मथुरा की दौड़ भी यह साफ संदेश देती है कि वह मथुरा को चुनावी एजेंडे में रखे हुए हैं। 23 नवंबर को यहां प्रधानमंत्री मोदी आ रहे हैं। इसके बाद 28 नवंबर को फरह में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आएंगे। 
बीते सप्ताह महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे। उन्होंने जन्मभूमि-ईदगाह विवाद की जानकारी प्रबंधन समिति से ली। दायर सभी केसों की स्थिति और उनके समर्थन में तथ्यों, तर्कों और साक्ष्यों की जानकारी ली थी।

यह भी पढ़ेंः- UP: सिपाही पति करता है क्रूरता, दास्तां बताते हुए भरे कलेक्ट्रेट में फूट-फूटकर रोई महिला; कांप गए सुनने वाले

इन हलचलों से राजनीति से जुड़े लोगों का मानना है कि लोकसभा चुनाव में श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह कमेटी विवाद खासा महत्वपूर्ण होने जा रहा है। इसके पीछे उनका मानना है कि भाजपा के पास 2019 के चुनाव में राम मंदिर का मुद्दा था। जनता इस मुद्दे पर भाजपा के साथ जुड़ी, वो मुद्दा सुलझने के बाद अब भाजपा की निगाह श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर है। 

भाजपा अभी से यह नारा भी देने लगी है कि जो राम को लाएं हैं, वह श्रीकृष्ण को भी लाएंगे। इधर, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव खुद को श्रीकृष्ण का वंशज बताते हुए यादव वोटों सहित हिंदुत्व के सॉफ्ट एजेंडे पर काम कर रहे हैं। हालांकि सपा ने मुस्लिम मतदाताओं को साधने के लिए जन्मभूमि विवाद पर चुप्पी साध रखी है। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: हाईवे पर युवाओं की स्टंटबाजी, सनरूफ खोलकर कार की छत पर बने 'डिस्को डांसर'; पुलिस भी न रोक सकी

 

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह बताते हैं कि राजनीतिक हलचल इस ओर साफ इशारा कर रही है कि 2024 चुनाव जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण के ईद-गिर्द रहेगा। सरकार को चाहिए कि वह इस मामले की प्रतिदिन सुनवाई के लिए हाईकोर्ट में पैरवी भी करे। जिससे विवाद का निपटारा जल्द हो।

विरोध के स्वरों को थामने के लिए मोदी मैजिक की जरूरत

भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं में इस वक्त नाराजगी है। जिले के एक बड़े जनप्रतिनिधि के प्रति यह नाराजगी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सिर उठाने लगी है। विरोध के स्वरों की बयार तेजी से बह रही है। 23 नवंबर को मथुरा दौरे के दौरान विरोध के स्वरों को थामने के लिए पीएम मोदी के मैजिक की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed