{"_id":"655da6492228a3a0ad0d0dd3","slug":"youth-performed-stunts-by-opening-sunroof-and-sitting-on-roof-of-car-on-highway-in-agra-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: हाईवे पर युवाओं की स्टंटबाजी, सनरूफ खोलकर कार की छत पर बने 'डिस्को डांसर'; पुलिस भी न रोक सकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: हाईवे पर युवाओं की स्टंटबाजी, सनरूफ खोलकर कार की छत पर बने 'डिस्को डांसर'; पुलिस भी न रोक सकी
Wed, 22 Nov 2023 12:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:27 PM IST
सार
आगरा में हाईवे पर युवाओं ने जमकर स्टंटबाजी की। सनरूफ खोलकर कार की छत पर बैठकर 'डिस्को डांसर' बने। यातायात पुलिस भी उन्हें न रोक सकी।
विज्ञापन
Agra: हाईवे पर युवाओं की स्टंटबाजी, सनरूफ खोलकर कार की छत पर बने 'डिस्को डांसर'
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में युवाओं के स्टंट का वीडियो सामने आया है। हाईवे पर कार की सन रूफ खोलकर छत पर बैठ स्टंट किया। यातायात नियमों की धज्जियां तो उड़ीं ही साथ ही जान को भी खतरे में डाला। रील बनाने के चक्कर में युवाओं का आए दिन इस तरह का वीडियो सामने आता है। वीडियो फतेहाबाद रोड से एमजी रोड के बीच का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
कार की छत पर बैठकर काफी देर तक हाईवे के बीच हंगामा काटा। अश्लील गाने बजाकर डांस किया। रास्ते में तैनात यातायात पुलिसकर्मी मिले तो लेकिन वह इन्हें रोक न सके। या यूं कहें कि उनके द्वारा रोकने का प्रयास ही नहीं किया गया। अब जब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, तब कार नंबर से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन