फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Players showed their strength, now selection will be done at divisional level

Mathura News: खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अब मंडल स्तर पर होगा चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength, now selection will be done at divisional level
मथुरा। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ी प्रमाण पत्र के साथ। - फोटो : mathura
मथुरा। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी ट्रायल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज में किया गया।
विज्ञापन

माध्यमिक खेल सचिव डॉ. पदम सिंह ने बताया कि बालक वर्ग में किशोरी रमन इंटर कॉलेज, ग्राम स्वावलंबी इंटर कॉलेज छटीकरा, जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज, श्री राधा कृष्ण इंटर कॉलेज उसफार, एमजीएस इंटर कॉलेज सौंख एवं बालिका वर्ग में केआरजीआईसी एवं श्री राधा कृष्ण इंटर कॉलेज उसफार ने अपना प्रदर्शन दिखाया। इसमें जवाहर विद्यालय की टीम विजेता बनी। अब इनका मंडल स्तरीय टीम के लिए चयन होगा।
बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-14 बालक वर्ग में जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज के कीर्तिवान कौशिक प्रथम, द्वितीय स्थान पर जमुना दास गोला एवं तृतीय स्थान पर सत्यम रहे। बालिका वर्ग में केआरजीआईसी की वैष्णवी ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर आरीन के आरजीआईसी की एवं तीसरा स्थान भावना महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज सौंख ने प्राप्त किया। अंडर 17 बालक वर्ग में हिमांशु चौधरी प्रथम, द्वितीय सुमित सैनी तथा सचिन तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में भावना प्रथम, आराध्या द्वितीय एवं नंदिनी के तृतीय रही।
विज्ञापन

अंडर-19 बालक वर्ग में नवीन प्रथम, यथार्थ श्रीवास्तव द्वितीय एवं हिमांशु सिंह तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रतिज्ञा प्रथम स्थान, द्वितीय मानसी और तृतीय पायल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेबल टेनिस में अंडर-14 बालिका वर्ग में भूमि प्रथम, द्वितीय खुशी रहीं। अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रथम भावना, द्वितीय कृष्णा और तृतीय निशा रहीं। अंडर-14 बालक वर्ग में जमुना दास गोला ने प्रथम, द्वितीय केशव गोला एवं तृतीय दीपक कुमार रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में प्रथम सौरभ धनगर, द्वितीय लविश सिंह, तृतीय ऋषभ वर्मा रहे। इसी प्रकार अंडर-19 बालक वर्ग में प्रथम हेमंत, द्वितीय राज और तृतीय कृष्णा रहे।

प्रतियोगिता का शुभारंभ संयोजक विद्यालय जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य केवी सिंह ने किया। अखिलेश अग्रवाल, जयप्रकाश शर्मा, राकेश, सर्वेश सोलंकी, राकेश साहू, अखिलेश प्रताप सिंह, पंकज राणा, राजेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed