फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pink winter knocks in Kanha city, fluctuations in AQI

Mathura News: कान्हा की नगरी में गुलाबी सर्दी की दस्तक, एक्यूआई में उतार-चढ़ाव; 17 से बदलेगा मौसम

Sat, 16 Nov 2024 02:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Nov 2024 02:12 PM IST
सार

मथुरा में सर्दी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग की मानें तो 17 नवंबर से घना कोहरा और सर्दी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
 

विज्ञापन
Pink winter knocks in Kanha city, fluctuations in AQI
सुबह छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में सर्दी ने देरी से दस्तक दी है। 12 नवंबर की रात इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रही। वहीं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री लुढ़ककर 17.8 डिग्री पर आ गया। इससे सुबह-शाम हल्की सर्दी महसूस हुई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, जिले में एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने से तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। ऐसे में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। दिन के समय धूप निकलने के बाद रात में मौसम पूरी तरह से करवट बदल लेगा। शनिवार को हल्के कोहरे के साथ गुलाबी ठंड रहेगी। वहीं 17 नवंबर से घना कोहरा और सर्दी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। 12 नवंबर की रात न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री दर्ज किया गया था। यह अब तक के सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई है। जबकि 13 और 14 नवंबर को न्यूनतम 17.8 और अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  मथुरा रिफाइनरी हादसा: धमाके से दहल गया पूरा क्षेत्र, आखिर कैसे हुए लीकेज...जांच में खुलेगा राज
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर का प्रदूषण स्तर गिरा
सर्दी की दस्तक के साथ-साथ हवा की गति भी धीमी होने से एक्यूआई में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार शाम को 216 तक पहुंचा एक्यूआई शुक्रवार शाम तक सौ अंक फिसलकर 116 रह गया। वहीं शुक्रवार देर रात प्रदूषण स्तर 72 रिकॉर्ड किया गया है। जिला प्रदूषण विभाग ने प्रदूषण स्तर सामान्य रहने का अनुमान जताया है। शहर के तापमान में हल्की गिरावट आई है साथ ही हवा की गति भी धीमी है जिससे प्रदूषण स्तर में उतार-चढ़ाव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed