फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mvda will develope two picnic spot in mathura

शहर में तैयार होंगे दो पिकनिक स्पॉट

Fri, 09 Jan 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 09 Jan 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
mvda will develope two picnic spot in mathura
शहर में जल्द ही दो पिकनिक स्पॉट बनने वाले हैं। एमवीडीए की योजना है कि नटवर नगर और स्टेट बैंक चौराहा के पीछे स्थित पोखर को झील के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए सेना और रेलवे से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी मांगा गया है।
विज्ञापन


केंद्र और राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ब्रज में पर्यटन को बढ़ावा दे रही हैं। मथुरा को हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित करने का कार्य भी आरंभ होने वाला है। ऐसे में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण भी शहरी क्षेत्र स्थित दो पोखरों को झील के रूप में विकसित करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन


इसमें नटवर नगर स्थित पोखर सेना क्षेत्र में आती है और स्टेट बैंक चौराहा के पीछे स्थित पोखर रेलवे का हिस्सा है। एमवीडीए चाहता है कि दोनों ही पोखर को झील का स्वरूप दें। जिसमें बोटिंग के  लिए पर्यटक और स्थानीय लोगों को आकर्षित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विप्रा के अधिकारियों ने दोनों स्थलों के विकास का खाका भी खींच लिया है। इसमें लाइटिंग, फव्वारे सहित आने वाले लोगों के लिए खानपान की व्यवस्था भी रहेगी। बच्चों के मनोरंजन के लिए भी उपाय किए जाएंगे। दोनों स्थलों को डेवलप करने के लिए रेलवे और सेना से एनओसी चाहिए। इसका प्रस्ताव भेज दिया गया है। एनओसी मिलते ही शहर में दो नए पिकनिक स्थल विकसित होंगे।



नटवर नगर और स्टेट बैंक चौराहा के पीछे स्थित पोखर को पिकनिक स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए फिलहाल सेना और रेलवे से एनओसी मांगी है।
नगेंद्र प्रताप
उपाध्यक्ष, एमवीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed