{"_id":"632dc88c5f9b4d79c625e628","slug":"pfi-spread-legs-in-congress-governments-there-will-be-a-ban-arun-singh-mathura-news-mtr524396475","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सरकारों में पीएफआई ने फैलाए पैर, लगेगा प्रतिबंध : अरुण सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सरकारों में पीएफआई ने फैलाए पैर, लगेगा प्रतिबंध : अरुण सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में पीएफआई ने मजबूती के संग पैर फैलाए। भाजपा के सत्ता में आते ही पीएफआई की कमर तोड़ी गई। सोची समझी साजिश के तहत सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का काम पीएफआई पूरी ताकत से कर रही है।
शुक्रवार को संस्कृति विवि में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर व्याख्यान देने के लिए मथुरा आए राष्ट्रीय महासचिव ने बातचीत में कहा कि शुरूआत में कर्नाटक में ३२ हिंदुओं की हत्या की गई, तब यहां कांग्रेस की सरकार थी। उसके बाद भाजपा कर्नाटक की सत्ता पर काबिज हुई तो पीएफआई की कमर तोड़कर रख दी। इसके बाद पीएफआई ने कांग्रेस शासित राजस्थान में अपने पैर फैलाए। राजस्थान के करौली, कोटा और जोधपुर में भी हुए दंगे जीता जागता सुबूत हैं। पीएफआई का यूथ विंग एसडीपीआई ने हिजाब को मुद्दा बनाकर देश के सौहार्द को बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि फिलहाल देश की सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। जांच रिपोर्ट के बाद पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव ने जीएलए विवि में पौधरोपण भी किया। कुलाधिपति नारायणदास अग्रवाल ने बुके देकर स्वागत किया। एमएलसी ठा. ओमप्रकाश सिंह, महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, चिंताहरण चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष श्याम सिंघल, पुनीत चतुर्वेदी, भानुप्रताप सिंह आदि थे।