फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Permission will have to be taken from the police station before using a drone

Mathura News: ड्रोन का प्रयोग करने से पहले थाने से लेनी होगी अनुमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Permission will have to be taken from the police station before using a drone
मथुरा। प्रेसवार्ता करते डीएम और एसएसपी।  - फोटो : mathura
मथुरा। कई जिलों में ड्रोन उड़ने से सनसनी फैलने की भ्रामक खबरों के बाद एसएसपी ने रेड जोन वाले क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने वालों को सख्त चेतावनी दी है। साथ ही विवाह समारोह में भी ड्रोन का प्रयोग करने से पहले संबंधित थाने में सूचना देगी होगी। इसके बाद ही शादी या अन्य समारोह में ड्रोन का उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने कई मुद्दों पर सोमवार को प्रेसवार्ता की। एसएसपी ने बताया है कि प्रदेश में कई जिलों में ड्रोन देखने पर लोगों में अफवाहें फैल रही हैं कि पाकिस्तान से ड्रोन आया है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी ऐसी भ्रामक खबरें फैलाई गईं थीं। ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। कहा है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि और रिफाइनरी क्षेत्र रेड जोन घोषित हैं, अगर इन क्षेत्रों में किसी ने ड्रोन उड़ाने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों के बाद मथुरा-वृंदावन को पॉलीथिन मुक्त करने पर जोर दिया। कहा कि इस बार ब्रज में कान्हा का जन्मोत्सव पॉलीथिन मुक्त की थीम पर आधारित होगा। कहा है कि इस अभियान के तहत अब तक 145 गांवों में करीब 700 कुंतल पॉलीथिन को एकत्रित की है। इसी तरह जन्मोत्सव में भी इस अभियान पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 से 16 तक चलेगा तिरंगा अभियान
डीएम ने 15 अगस्त की तैयारियों पर जोर दिया और कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में व्यापारी, निजी संस्थाएं और विभिन्न संगठन के कार्यकर्ता सहयोग करेंगे। अपने-अपने घरों की छतों पर एक तिरंगा लगाएं और दूसरों को भी तिरंगा लगाने का सुझाव दें। यह अभियान 13 से 16 अगस्त तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed