Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People troubled by mud and filth on Mandir Marg

Mathura News: मंदिर मार्ग पर कीचड़ और गंदगी से लोग परेशान, प्रदर्शन किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
People troubled by mud and filth on Mandir Marg
फोटो1: सौंख के बाबा जाहरवीर मंदिर मार्ग स्थित गंदगी को लेकर नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ प्रदर्श
सौंख। कस्बे के बाबा जाहरवीर मंदिर मार्ग पर नगर पंचायत द्वारा डाली गई कीचड़ और गंदगी के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। महिलाओं समेत कई लोगों ने नारेबाजी करते हुए संक्रमण फैलने की आशंका जताई। मंदिर आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत प्रशासन ने पिछले दिनों मंदिर मार्ग के किनारे कीचड़ डलवाई थी। सड़क पर एक मोबाइल शौचालय भी खड़ा है और नाली निर्माण अधूरा पड़ा है, जिससे बारिश के पानी की निकासी नहीं हो रही है। अग्रसेन मार्ग को भी नगर पंचायत ठेकेदार ने खोदकर छोड़ दिया है, जिसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। मुकेश लंबरदार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय और थाना दिवस में शिकायत दर्ज कराई है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने कहा कि नगर पंचायत कार्यालय में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आक्रोशित अवधेश चौधरी, मदन मोहन लंबरदार, तुषार, देवेंद्र शर्मा, पुरुषोत्तम लंबरदार, अनमोल कुंतल, सचिन, मोहित, सावित्री देवी, राजेश देवी, विरमा देवी आदि ने समस्या के समाधान करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

---

मंदिर मार्ग के किनारे पड़ी कीचड़ का मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही गंदगी को साफ कराया जाएगा। अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा।
- प्राजक्ता त्रिपाठी, प्रभारी अधिशासी अधिकारी, सौंख

फोटो1: सौंख के बाबा जाहरवीर मंदिर मार्ग स्थित गंदगी को लेकर नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ प्रदर्श

फोटो1: सौंख के बाबा जाहरवीर मंदिर मार्ग स्थित गंदगी को लेकर नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ प्रदर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed