{"_id":"6797d71c40f10dc82803cb70","slug":"people-are-falling-prey-to-diseases-due-to-change-in-weather-mathura-news-c-369-1-mt11007-124305-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मौसम में बदलाव से बीमारियों की चपेट में आ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मौसम में बदलाव से बीमारियों की चपेट में आ रहे लोग
विज्ञापन
मथुरा। मौसम में बदलाव से बीमारियां भी फैल रही हैं। जिला अस्पताल में पंजीकरण कक्ष से लेकर ओपीडी कक्ष के बाहर मरीजों की कतार लगी रही। कतार में पीछे लगे लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
रविवार को छुट्टी होने के कारण सोमवार को जिला अस्पताल में बुखार, खांसी और जुकाम समेत अन्य बीमारियों से ग्रस्त 1554 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। अस्पताल में इन दिनों वायरल, बुखार और खांसी जुकाम समेत त्वचा रोग के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में 350 बुखार, 450 खांसी व जुकाम और 200 से अधिक त्वचा रोग समेत अन्य बीमारियों के मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। नेत्र विभाग की ओपीडी में भी 180 से ज्यादा मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
सीएमएस डाॅ. मुकुंद बंसल ने बताया कि भले ही दिन में धूप निकल रही है, लेकिन रात में ठंड बनी है। ऐसे में मरीजों को लापरवाही बरतना भारी पड़ सकता है। दिन में धूप होने पर भी गर्म कपड़े पहनें, क्योंकि धूप के साथ चल रही ठंडी हवा बीमार कर सकती है।