{"_id":"572ce2334f1c1b61145ceb10","slug":"peepli-live-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम कालोनी में दिखा ‘पीपली लाइव’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम कालोनी में दिखा ‘पीपली लाइव’
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 07 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
दो बच्चों और महिला की मौत के बाद कालोनी में अफसरों का तांता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिड डे मील योजना के अंतर्गत दूध वितरण के बाद दो बच्चों समेत तीन की मौत की घटना ने कांशीराम कालोनी के लोगों को बॉलीवुड मूवी ‘पीपली लाइव’ की याद दिला दी। कालोनी में गुरुवार और शुक्रवार को अफसरों का तांता लगा रहा। साफ-सफाई के लिए तमाम मशीनरी लगा दी गई। सारे काम बडे़ अधिकारियों ने निगरानी में हुए।
कांशीराम कालोनी में दो बच्चों सहित तीन की मौत के बाद जागे अफसरों की तत्परता से लगा वर्षों बाद कालोनी की सुध ली गई है। इससे साल 2010 में आई मूवी ‘पीपली लाइव’ की यादें ताजा हो गईं। जिस तरह फिल्म पीपली लाइव का पात्र नथाराम भुखमरी से तंग आकर आत्मदाह करने का ऐलान करता है तो उसके बाद उसके गांव में अफसरों और मीडिया की फौज उमड़ पड़ती है।
तमाम सुविधाएं गांव में दिए जाने के प्रयास शुरू हो जाते हैं। कुछ इसी तरह का नजारा कांशीराम कालोनी में गुरुवार और शुक्रवार को दिखाई दिया। तीन लोगोें की मौत के बाद अधिकारियों ने स्वयं अपनी निगरानी में कांशीराम कालोनी में साफ-सफाई और सुविधा के लिए कडे़ प्रयास किए।
विज्ञापन
तीन जेसीबी मशीनें लगाकर कीचड़ और कूड़ा साफ कराया गया। मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग मशीनों का प्रयोग किया गया। पानी के लिए टैंकरों से सप्लाई दी गई। इसके साथ ही अधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों ने उनकी अन्य समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। ताकि समस्याओं का समाधान किया जा सके।