{"_id":"6933fffbb79063f32908a6b7","slug":"peace-prayer-and-feast-were-organized-in-baldev-in-mathura-after-death-of-actor-dharmendra-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: बलदेव में अभिनेता धर्मेंद्र को किया याद...शांति पाठ, 10 गांव के लोगों का हुआ भोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बलदेव में अभिनेता धर्मेंद्र को किया याद...शांति पाठ, 10 गांव के लोगों का हुआ भोज
Sat, 06 Dec 2025 03:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 06 Dec 2025 03:37 PM IST
सार
अभिनेता धर्मेंद्र की स्मृति में मथुरा के बलदेव क्षेत्र के गांव सेलखेड़ा में हवनयज्ञ व शांति पाठ के साथ विशेष भोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
बलदेव में भोज का अयोजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर उनकी स्मृति में बलदेव क्षेत्र के गांव सेलखेड़ा में ग्रामीणों ने हवनयज्ञ व शांति पाठ किया। इस दौरान विशेष भोज भी किया गया, जिसमें करीब 8-10 दस हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजक गोपाल सिंह पहलवान, नायब सूबेदार लाखन सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र सभी के चहते थे। सरलता और जड़ों से जुड़ाव उन्हें समाज में विशेष स्थान दिलाता है। उनकी याद में गांव सेलखेडा में शांति पाठ व हवन-यज्ञ किया गया है। सुबह 8 बजे शांति पाठ व हवन-यज्ञ में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। सुबह से शाम तक दस हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बड़ी स्क्रीन लगा कर शोले फिल्म व धर्मेंद्र के विभिन्न डाॅयलाग वाली फिल्मों को चला कर उन्हें याद किया गया।
एक पंडाल में धर्मेंद्र की बड़ी तस्वीर लगाकर सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह भरंगर, जोगेंद्र पहलवान, सूरजपाल, बॉबी, विजेंद्र सिंह, तूफान सिंह, पूरन सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे।