फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pasthi Mahotsav being celebrated on the 60th birthday of Sadhvi Ritambhara

Mathura News: साध्वी ऋतंभरा के 60वें जन्मदिन पर मनाया जा रहा पष्ठी महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Pasthi Mahotsav being celebrated on the 60th birthday of Sadhvi Ritambhara
वृंदावन। वात्सल्य ग्राम में षष्ठी पूर्ति महोत्सव की तैयारियों जोरों से चल रही हैं। साध्वी ऋतंभरा के 60 वे जन्मदिन पर मनाए जाने वाला यह महोत्सव 30 दिसंबर से एक जनवरी तक तीन दिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व संघ प्रमुख मोहन भागवत के आने की संभावना है।
विज्ञापन


वात्सल्य ग्राम में साध्वी ऋतंभरा की 60 वर्ष की उम्र पूरी होने पर जन्मोत्सव को षष्ठी पूर्ति महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस महोत्सव में प्रधानमंत्री, संघ प्रमुख समेत कई केंद्रीय मंत्री एवं अन्य वीवीआईपी अतिथियों को औपचारिक निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। वात्सल्य ग्राम से यह संदेश पीएम और संघ प्रमुख तक पहुंचने के बाद शासन ने जिला प्रशासन से कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी मांगी है। प्रशासनिक अधिकारी वात्सल्य ग्राम में होने वाले महोत्सव और उसकी तैयारियों की जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन



वात्सल्य ग्राम के मीडिया प्रभारी उमाशंकर राही ने बताया कि षष्ठी पूर्ति महोत्सव साध्वी ऋतंभरा के जीवन के 60 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जा रहा है। तीन दिन मनाए जाने वाले महोत्सव में तीन दिन सुबह विद्वान पंडितों द्वारा हवन किया जाएगा। शाम के समय स्कूल के बच्चों और कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अलावा प्राकृतिक चिकित्सालय और समविद स्कूल का लोकार्पण किया जाएगा। सैनिक स्कूल की भी शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed