फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   party officials complaint to minister shivpal yadav

मंत्री जी! अफसर नहीं सुनते हमारी

Mon, 16 Feb 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 16 Feb 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
party officials complaint to minister shivpal yadav
सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव से अफसरों की मनमानी की शिकायत की। वे वृंदावन में आयोजित प्रेम मंदिर के वार्षिकोत्सव से लौटते समय गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले।
विज्ञापन


सबसे पहले पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने नहरों की सफाई न होने, सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार की बात रखी। जिलाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा ने बताया कि लेखपाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक ठाकुर कुशलपाल सिंह की जमीन के फर्जी कागज तैयार कर दिए। सपा महिला नेत्री अनुराधा चौधरी को जेल भेजने का मामला भी उठा।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल और महामंत्री अरुण दीक्षित ने जिला विद्यालय निरीक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। सपा पदाधिकारी वीरेंद्र यादव के परिवारीजनों के यहां शादी में 40 लाख की चोरी की बात भी रखी गई। शिकायतों पर गंभीर कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने जिलाधिकारी राजेश कुमार को मामलों की जांच के निर्देश दिए। इस अवसर पर दिगंबर सिंह यादव, मुकेश सिंह सिकरवार, दौलतराम चतुर्वेदी, मो. फारुक, किशोर सिंह, कुंजबिहारी भारद्वाज, प्रहलाद यादव, वकील कुरैशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपाल के सामने ही सपाइयों में तकरार
मथुरा/वृंदावन। वृंदावन में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पार्टी के जिला अध्यक्ष गुरुदेव शर्मा, महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल और मुकेश सिंह सिकरवार ने मंत्री से एआर कोआपरेटिव द्वारा बसपा और रालोद नेताओं की सिफारिश पर खाद-बीज और यूरिया वितरित करने की शिकायत की। कहा सपा पदाधिकारियों की नहीं सुनी जाती। कोआपरेटिव चेयरमैन जगदीश नौहवार ने अफसर का बचाव किया तो सपाई आमने-सामने आ गए। तकरार के बाद शिवपाल यादव ने दो टूक कहा कि वो जांच कराएंगे। दोषी पर कार्रवाई होगी। हालांकि कोआपरेटिव चेयरमैन ने तकरार से इंकार किया है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था बहुत अच्छी: शिवपाल
मथुरा। कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मथुरा धार्मिक स्थल है। इसके विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। डिमांड के अनुरूप प्रदेश सरकार धन आवंटित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बहुत अच्छी है। पुलिस अधिकारी लगातार सतर्क निगाह रखे हुए हैं।

लोक निर्माण, सिंचाई एवं जल संसाधन, सहकारिता मंत्री ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अफसर और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनपद के विकास पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जन कल्याणकारी योजनाएं लागू करके प्रदेश को उन्नति की ओर ले जा रही है। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में नहरों में पानी दिया जा रहा है। यूरिया शासकीय दरों पर दी जा रही है।


बिजली भी पर्याप्त दी जा रही है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, इसके लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान उनके साथ पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह, डीएम राजेश कुमार, एडीएम (वि/रा) धीरेंद्र सिंह सचान, एडीएम (प्रशासन) धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed