फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   parshad meet in nagar nigam

कैबिनेट में उठेगा निगम की जमीनों पर अवैध कब्जे का मुद्दा

Sun, 09 Feb 2020 08:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
parshad meet in nagar nigam
मथुरा। कैबिनेट की 11 फरवरी को होने वाली बैठक में निगम की जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर हंगामा हो सकता है। कैबिनेट में पहली दफा शामिल हो रहे पार्षदों द्वारा अधिकारियों से पूछा जाएगा। जानकारी रहे पिछले दिनों निगम की कई जमीनों पर अवैध रूप से कब्जे हुए हैं। कई स्थानों पर निगम कब्जा हटवाने में असफल रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका से नगर निगम बनने के बाद से महानगर क्षेत्र में भूमाफिया ने पैर पसारने प्रारंभ कर दिए हैं। निगम की बेशकीमती जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है। कई स्थानों पर निगम अधिकारियों की सतर्कता के चलते करोड़ों की जमीन पर कब्जा होने से बचा है लेकिन शहर में ही कई स्थानों पर निगम की जमीन माफिया के कब्जे में चली गई है।
विज्ञापन

इसमें निगम अधिकारियों को कुछ पार्षदों की भूमिका भी संदिग्ध मिली थी। इस मामले को लेकर निगम की कैबिनेट बैठक में हंगामा होने की उम्मीद है। यह बैठक 11 फरवरी को होगी। जानकारी रहे निगम अधिकारियों ने सदर बाजार, थाना गोविंद नगर आदि क्षेत्रों में इसे लेकर जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज भी कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मेें रखा जाएगा 404 करोड़ का बजट
कैबिनेट में वर्ष 2019-20 का बजट रखा जाएगा। यह बजट 404 करोड़ का होगा। बजट में व्यय तथा आय पक्ष को पार्षदों के समक्ष रखा जाएगा। कैबिनेट पार्षद उमेश भारद्वाज ने बताया कि कैबिनेट में महत्वपूर्ण बिंदुओं के अलावा बजट पर भी सवाल किए जाएंगे। निगम अधिकारियों ने मात्र 104 करोड़ खर्च किए हैं, जिनमें से 60 करोड़ सिर्फ निगम अधिकारी तथा कर्मचारियों के वेतन में ही खर्च हुए हैं। उन्होंने बताया कि कैबिनेट में टैक्स तथा विज्ञापन की संशोधित उपविधि पर विचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed