Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Parking was vandalized for not paying Chauth of Rs. 50,000

Mathura News: 50 हजार रुपये की चौथ न देने पर ढाबे की पार्किग में की तोड़फोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Parking was vandalized for not paying Chauth of Rs. 50,000
मथुरा। 50 हजार रुपये की चौथ न देना एक ढाबा संचालक को भारी पड़ गया। युवक झगड़ा करने लगा और साथियों के साथ पहुंचकर ढाबा की पार्किग में तोड़फोड़ कर ग्राहकों से अभद्रता की। वारदात ढाबा के सीसीटीवी कैमरे में रिकाॅर्ड हो गई। कोसीकलां पुलिस ने संचालक की शिकायत पर एक नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बठैन गेट निवासी कुलवीर सिंह ने आरोप लगाया कि कोसीकलां में राजमार्ग पर कोटवन के समीप प्रतिष्ठित असली पप्पू ढाबा नाम से होटल चलाता है। मंगलवार रात एक बजे दीन पहलवान अपनी कार से वहां पहुंचा और साथियों के साथ मिलकर कैश काउंटर पर जाकर 50 हजार रुपये की चौथ वसूली की मांग करने लगा। काउंटर पर बैठे कैशियर के मना करने पर युवक उससे बहस करने लगे और मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि तभी आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वहां बैठे ग्राहकों के साथ अभद्रता करने लगा। पार्किग में लगे स्टाॅपर आदि को राजमार्ग पर फेंक कर रास्ता अवरुद्ध करने का प्रयास किया। वहीं पार्किग परिसर में तोड़फोड़ कर दी, जिससे हजारों रुपये का नुकसान हो गया। कुलवीर ने बताया कि शोर सुनकर वह पहुंच गए, उन्होंने युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे झगड़े पर आमादा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
एक नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी रिकाॅर्डिंग से हमलावर युवकों की तलाश में जुट गई है। फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जाएगी, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- भूषण वर्मा, सीओ, छाता
फोटो-3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed