फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pankaj runs eight spa centers.

Mathura News: पंकज के चल रहे हैं आठ स्पा सेंटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Pankaj runs eight spa centers.
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुई दिल दहला देने वाली घटना की जांच में पुलिस को पता चला कि पोखन पंकज के यहां स्पा सेंटर में सहेली के साथ काम करती थी। पंकज के प्रदेशभर में करीब आठ स्पा सेंटर संचालित हैं। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने में जुटी है। इधर, पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को पुलिस ने दोनों के शव परिजन को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

झांसी शहर के सिमराबारी निवासी मिथुन विश्वकर्मा (27) व पत्नी पोखन (23) ने पांच साल पहले लव मैरिज की थी। शादी के दो साल बाद दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे। आठ दिन पहले पोखन अपनी सहेली रागिनी के पास मथुरा आई थी। रागिनी गोवर्धन रोड स्थित सूर्यनगर कॉलोनी में रहती है और कृष्णानगर स्थित एक स्पा सेंटर में काम करती है। पोखन भी उसी के साथ काम करती थी। बृहस्पतिवार को पोखन का पति मिथुन उसे तलाशते हुए मथुरा पहुंचा। कमरे पर दंपती के बीच विवाद हुआ। इसके बाद मिथुन ने पोखन के सिर में गोली मार दी और खुद भी सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सीओ अनिल कपरवान ने बताया कि अगर तहरीर आएगी तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

--
किराये पर मकान लेकर उठाया था कमरा
जांच में पुलिस को पता चला कि कृष्णानगर स्थित एक स्पा सेंटर के मैनेजर पंकज ने सूर्यनगर कॉलोनी में पूरा मकान किराये पर ले रखा है। उसी मकान में रागिनी के कमरे में पोखन भी रहती थी। घटना के बाद पुलिस ने पंकज से पूछताछ की तो पता चला कि मथुरा के साथ-साथ गोरखपुर, गोंडा समेत कई शहरों में स्पा सेंटर संचालित हो रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्पा सेंटर के नेटवर्क और इस घटना से जुड़ी अन्य कड़ियों की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि विवाद की असली वजह का पता लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed