फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Panic spreads in Siddharth Nagar after stone-pelting between two groups.

Mathura News: सिद्धार्थ नगर में दो पक्षों में पथरावसे फैली दहशत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Panic spreads in Siddharth Nagar after stone-pelting between two groups.
मथुरा। जमुनापार की सिद्धार्थ नगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार दोपहर को मामूली विवाद में एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर पथराव हुआ। कॉलोनी में भगदड़
विज्ञापन


मच गई। लोग घरों में जा छुपे। इसके बाद भी आधा घंटे तक जमकर पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से भागे आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। सिद्धार्थ नगर में शाहरुख और मुन्ना पक्ष के लोगों में दोपहर करीब दो बजे आपसी विवाद के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। पथराव होते ही कॉलोनी में भगद़ड़ मच गई। इसके बाद भी लोग एक दूसरे के घरों पर पथराव करते रहे। आधा घंटे तक इलाके में अफरा तफरी और दहशत का माहौल बना रहा। लोगों की सूचना पर जमुनापार थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने बताया कि दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद विवाद के बाद पथराव हुआ। इससे इलाके में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस के पहुंचने पर दोनों ही पक्षों के लोग भागने लगे। पुलिस ने बल प्रयोग करके पांच लोगों को पकड़ा। पकड़े गए बलवाइयों में शाहरुख, अंसार, अख्तर अली, आंबे़डकर नगर, जमुनापार निवासी मुन्ना खां, नवीन खान शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि कई लोग घटनास्थल से भाग निकले हैं, उनकी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, बलवा और 7 सीएलए एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed