फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pandit Dhirendra Krishna Shastri reached Barsana expressed concern over conversion

बरसाना पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री: संत विनोद बाबा का लिया आशीर्वाद, धर्म परिवर्तन पर जाहिर की चिंता

Tue, 11 Jul 2023 09:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Jul 2023 09:58 PM IST
सार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बरसाना पहुंचे। उन्होंने संत विनोद बाबा का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने धर्म परिवर्तन पर चिंता जाहिर की। 

विज्ञापन
Pandit Dhirendra Krishna Shastri reached Barsana expressed concern over conversion
बरसाना पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री: संत विनोद बाबा का लिया आशीर्वाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के बरसाना में सोमवार देर रात बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे। यहां उन्होंने संत विनोद बाबा का आशीर्वाद लिया। साथ ही धार्मिक, आध्यात्मिक सहित समाज के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। धर्म परिवर्तन पर चिंता जाहिर की।

विज्ञापन


बरसाना पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ भोजपुरी फिल्म अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी भी गाजियाबाद से उनके साथ आए। मध्य रात्रि के दौरान पीली पोखर स्थित विनोद बाबा की कुटिया पहुंचकर उन्होंने बाबा से आशीर्वाद लिया। इस दौरान संत विनोद बाबा व पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आध्यात्मिक चर्चा की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य को इससे लेनी चाहिए सीख: गरीब प्रेमी को लड़की ने पढ़ाया, सरकारी नौकरी लगी; फिर भी नहीं बदला प्रेमी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर देश में चल रहे धर्म परिवर्तन को लेकर चिंता जाहिर की। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि विनोद बाबा की विनम्रता एवं उनका भजन बार-बार उन्हें बरसाना आने के लिए मजबूर करता है। एसएसपी शैलेश पांडेय, पंडित बाबा, सीओ राममोहन शर्मा भी इस मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed