फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Palm Sunday celebrated by worshiping Lord Jesus

Mathura News: कोसी-प्रभु यीशु की आराधना कर मनाया पाम संडे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Palm Sunday celebrated by worshiping Lord Jesus
कोसीकलां। पाम संडे (खजूर इतवार) पर ईसाई समाज ने प्रभु यीशु की प्रार्थना कर बाइबिल का पाठ किया। हाथों में खजूर की डालियां लेकर चर्च पहुंचे लोग मिस्सा पूजा में शामिल हुए। प्रभु यीशु के क्रूसीकरण से पहले पड़ने वाले रविवार को पाम संडे के रूप में मनाया जाता है।सेंट तेरेसा चर्च में गीत गाए और प्रार्थना की। फादर मैथ्यू जोसफ ने प्रभु की महिमा बताते हुए कहा कि जो प्रभु यीशु को अपना जीवन सौंप देता है, प्रभु उसके जीवन में अपार खुशियां देते हैं। सोमवार से बृहस्पतिवार तक दुख भोग सप्ताह मनाया जाएगा। प्रभु यीशु मसीह के अंतिम बार यरुशलम में प्रवेश करने पर वहां की प्रजा ने उन्हें राजा के रूप में खजूर की डालियां बिछाकर और कपड़े डालकर स्वागत किया था। इसी के बाद से पाम संडे मनाया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed