फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   over bridge will be build in mathura

अब मेट्रो जैसे पुल पर दौड़ेंगी ट्रेनें

Sat, 21 May 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 21 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
over bridge will be build in mathura
हरड़िया वैली ब्रिज से आवाजाही दो माह से बंद - फोटो : अमर उजाला
मथुरा-मुंबई रूट पर शीघ्र ही ट्रेनें मेट्रो की तर्ज पर बनाए जाने वाले एलीवेटेड ट्रैक पर दौड़ती हुई नजर आएंगी। रेलवे के विस्तार के लिए यहां जंक्शन रेलवे स्टेशन से भरतपुर रूट पर करीब 11 किमी का एलीवेटेड ट्रैक बनाने की तैयारी की जा रही है। इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग 210 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत किया जा चुका है। 
विज्ञापन


रेल का विस्तार करने के लिए रेलवे बोर्ड ने जंक्शन रेलवे स्टेशन से लेकर भरतपुर रूट पर पड़ने वाले मुडे़सी-रामपुर गांव तक एलीवेटेड ट्रैक बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। शीघ्र ही इस प्रोजेक्ट के तहत निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके साथ ही इस ट्रैक के निर्माण के बाद मुंबई से आने वाली ट्रेनों को मथुरा होते हुए कासगंज, कानपुर रूट से भी जोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन


जंक्शन रेलवे स्टेशन से मुडे़सी-रामपुर गांव तक का रेल ट्रैक लगभग 11.7 किमी लंबा है। इस लंबे एलीवेटेड ट्रैक को बनाने के लिए करीब 210.4 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह बजट रेलवे बोर्ड ने स्वीकृत कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी खामी भी आएगी आडे़
मथुरा से मुडे़सी गांव तक रास्ते में नरहौली के समीप ही सड़क ओवरब्रिज बना हुआ है। इसके चलते रेलवे के एलीवेटेड ट्रैक को इस पुल से ऊपर ही ले जाना पडे़गा। वहीं यह मार्ग भी सीधा नहीं है। रास्ता घुमावदार है। ऐसे में घुमाव और मार्ग पुल की ऊंचाई कवर करने के लिए इंजीनियर्स कवायद कर रहे हैं। 


नैनीताल, हल्द्वानी, कासगंज से जुडे़गा ट्रैक
वर्तमान में अछनेरा कासगंज, भरतपुर कासगंज और मथुरा कासगंज का कोई सीधा रूट नहीं है। आगरा से कासगंज जाने वाली ट्रेन मथुरा के प्लेटफार्म नंबर सात, आठ होकर निकाली जाती हैं। वहीं भरतपुर से आने वाली ट्रेन अछनेरा और मथुरा होकर कासगंज के निकाली जाती है। जबकि एलीवेटेड ट्रैक बनने के बाद इस ट्रैक को सीधे प्लेटफार्म नंबर सात और आठ से कनेक्ट किया जाएगा। इससे समय की काफी बचत हो सकेगी और मुंबई से चलने वाली ट्रेन को मथुरा, कासगंज, बरेली, हल्द्वानी तक को जोड़ा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed