Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ordinance passed in the assembly

Mathura News: विधानसभा में अध्यादेश हुआ पास, वृंदावन में लोगों ने किया फेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ordinance passed in the assembly
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर और न्यास के अध्यादेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट से हाईपावर कमेटी गठन होने के बाद यूपी सरकार ने विधानसभा में अध्यादेश का प्रस्ताव रखा, जो कि पास हो गया। इस प्रस्ताव के पास होने के बाद वृंदावन के गोस्वामियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि जब सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है तो सरकार को इतनी जल्दी किस बात की है। भले ही विधानसभा में पास हो गया हो वह ब्रजवासी इसे फेल करते हैं।
विज्ञापन


इतिहासकार व सेवायत आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने कहा कि हम सभी सेवायतजन सदियों से परम्परानुसार अपने आराध्य की सेवार्थ समर्पित रहने के साथ ही साथ प्रभु के रस- यश के प्रचार-प्रसार में संलग्न हैं। हमारे पूर्वजों ने भगवान बांकेबिहारी महाराज की सेवा परिपाटी को निभाने में हरसंभव योगदान दिया है। आज विधानसभा में पेश विधेयक से सेवायत समाज को गहरी ठेस पहुंची है।
विज्ञापन


बिहारी लाल वशिष्ठ का कहना है कि सरकार कॉरिडोर और न्यास के अध्यादेश को लेकर जल्दबाजी की। अब विधानसभा में प्रस्ताव पास कराने को लेकर जल्दबाजी की। जब सुप्रीम कोर्ट ने एक कमेटी गठित की है तो उन्हें थोड़ा रुकना चाहिए था। ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेश शर्मा ने कहा कि सरकार को ब्रजवासियों और मंदिर के सेवायतों के हित को ध्यान में रखना चाहिए, लेकिन उनकी मंशा ठीक नहीं लग रही है। जब मामला कोर्ट में चल रहा है तो ऐसा नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed