फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Order could not be made due to mourning period in Shri Krishna Janmasthan Meena Masjid case in Mathura

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मस्थान-मीना मस्जिद प्रकरण में नहीं हो सका आदेश, अब इस तारीख को आएगा निर्णय

Wed, 10 May 2023 07:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 10 May 2023 07:52 PM IST
सार

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान-मीना मस्जिद प्रकरण में शोकावकाश होने के चलते आदेश नहीं हो सका। अब इस पर सुनवाई के लिए अदालत ने 27 जुलाई की तारीख तय की है। 
 

विज्ञापन
Order could not be made due to mourning period in Shri Krishna Janmasthan Meena Masjid case in Mathura
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से सटी मीना मस्जिद के मामले में अमीन रिपोर्ट के बिंदु पर आदेश फिर से टल गया है। सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वितीय रुचि तिवारी की अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत द्वारा अमीन रिपोर्ट के बिंदु पर निर्णय दिया जाना था। शोकावकाश के चलते न्यायालय में सुनवाई नहीं हो सकी।

विज्ञापन

सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड और इंतजामिया कमेटी है प्रतिवादी 

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान से सटी मीना मस्जिद को हटाने के लिए न्यायालय में दावा किया है। इसमें उन्होंने इस मस्जिद को श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन में स्थित बताया है। दावे में प्रतिवादी के रूप में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड और इंतजामिया कमेटी को प्रतिवादी बनाया गया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-  चाची पर आ गया भतीजे का दिल: बढ़ने लगीं नजदीकियां, होने लगी बात, चाचा को लग गई भनक; विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के लिए 27 जुलाई की तारीख तय

पक्षकार ने मांग की है कि ईदगाह की अमीन रिपोर्ट मंगाई जाए। जबकि प्रतिवादीगण ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों की बहस पूरी हो चुकी थी। पक्षकार दिनेश शर्मा ने बताया कि अदालत में शोकावकाश के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 27 जुलाई की तारीख तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed