फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Opposition to digging drains for water drainage

Mathura News: पानी की निकासी के लिए नाली खोदाई का विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Opposition to digging drains for water drainage
सौंख। खेतों में भरे पानी की निकासी के लिए प्रशासनिक अधिकारी जेसीबी को लेकर शुक्रवार कुम्हेर रोड़ स्थित सड़क किनारे नाली की खोदाई के लिए पहुंचे। किसानों ने एकत्रित होकर हंगामा कर जेसीबी मशीन को बंद करा दिया। इस दौरान जेसीबी द्वारा करीब 50 पेड़ों को काटकर गिरा दिया गया। दोपहर बाद पहुंची नायब तहसीलदार ने किसानों को समझाकर खोदाई शुरू कराई।
विज्ञापन


गांव बछगांव में किसानों के खेतों में भरे पानी की निकासी के लिए प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन द्वारा सड़क के किनारे नाले की खुदाई कराई जा रही है। इसकी भनक नगला आशा के किसानों को लग गई। ग्रामीण महिला और पुरुष एकत्रित हो गए। प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


खोदाई के दौरान काटे हरे पेड़ों की सूचना वन विभाग की टीम को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ों को एकत्रित कर कार्यालय पहुंचा दिया। दोपहर को नायब तहसीलदार मीनू राजपूत मय पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंच गईं। किसानों को समझाकर जेसीबी मशीन से पानी निकाली के लिए खोदाई शुरू करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बछगांव में 12 एकड़ जमीन में पानी भरा है। ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में करीब 25 शिकायत दर्ज कराई हैं। समाधान के लिए जेसीबी से स़ड़क किनारे खुदाई कराई जा रही है। ये पानी पंप सेट लगाकर गोवर्धन ड्रेन में डाला जाएगा।
- मयंक गोस्वामी, एसडीएम, गोवर्धन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed