{"_id":"67c366ffbfc375f82c033883","slug":"operation-of-9-canceled-trains-resumes-passengers-will-get-relief-mathura-news-c-369-1-mt11008-125945-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: निरस्त 9 ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: निरस्त 9 ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू
विज्ञापन
मथुरा। प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान निरस्त 9 ट्रेनों का संचालन एक बार फिर से शुरू हो गया है। इन ट्रेनों के संचालन से दिल्ली और भोपाल के रूटों पर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। ऐसे में अब होली पर घर आने-जाने वालों के लिए भी सहूलियत होगी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि निरस्त ट्रेनों में से ज्यादातर ट्रेनें दिल्ली, ग्वालियर, भोपाल इत्यादि के लिए थीं। महाकुंभ मेले के चलते स्पेशल ट्रेनों के संचालन के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया।
उन्होंने बताया कि अप-डाउन लाइन पर आने वाली ताज एक्सप्रेस (12280), ताज एक्सप्रेस (12279), आगरा कैंट एक्सप्रेस (11906), होशियारपुर एक्सप्रेस (11905), कोटा उधमपुर स्पेशल (20985), ऋषिकेश स्पेशल (07363), आगरा कैंट-पलवल (64957) ट्रेन का फिर से संचालन शुरू कर दिया है। झेलम एक्सप्रेस अप-डाउन लाइन की ट्रेन का संचालन जल्द ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि महाकुंभ समाप्त होने के बाद अब रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में भीड़ सामान्य हो गई है। 5 मार्च से सभी ट्रेनों का संचालन इनके निर्धारित रूट पर शुरू हो जाएगा। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ताज एक्सप्रेस के साथ अन्य ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है।