{"_id":"587e65354f1c1b3403f00137","slug":"one-nomination-in-first-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"फक्कड़ बाबा ने भरा पर्चा, 32 ने लिए नामांकन फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फक्कड़ बाबा ने भरा पर्चा, 32 ने लिए नामांकन फार्म
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
नामिनेशन के लिए जाते फक्कड़ बाबा
सत्रह जनवरी, दिन मंगलवार से ‘सियासी युद्ध’ 2017 का आगाज हो गया। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन फक्कड़ बाबा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जबकि 32 ने अलग-अलग विधानसभाओं के लिए नामीनेशन फार्म प्राप्त किए।
मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर का नजारा कुछ अलग था। जो गेट हमेशा खुला रहता था वहां सख्त पहरेदारी दिखी। कलक्ट्रेट परिसर में दाखिल होने वाले जो भी रास्ते थे वह बंद रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे वक्त यहां मौजूद रहे। पहले दिन केवल एक ही नामांकन पत्र दाखिल हो सका। गोविंदनगर निवासी फक्कड़ बाबा उर्फ रामायणी ने मथुरा-वृंदावन सीट से पर्चा दाखिल किया।
नामांकन फार्म के साथ शपथपत्र और संपत्ति का ब्यौरा भी दाखिल किया गया। वह अपने पांच प्रस्तावकों के साथ नामीनेशन दाखिल करने के लिए पहुंचे। वह अब तक पंद्रह चुनाव लड़ चुके हैं। सोलहवें चुनाव के लिए फार्म दाखिल किया है। फक्कड़ बाबा का कहना है कि उनके गुरु ने कहा था कि वह 20वीं दफा चुनाव जीत जाएंगे। इसी उम्मीद में चुनाव लड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
मथुरा-वृंदावन सीट, मांट, बलदेव, गोवर्धन और छाता विधानसभा सीट के लिए नामांकन फार्म लिए गए। इसके लिए कलक्ट्रेट में सारा दिन सियासी गहमागहमी का माहौल रहा। सभी पार्टियों के लोगों का जमावड़ा यहां था।