फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   one man died in accident in mathura

धक्का लगाते वक्त पीछे आई बस, मौत

Thu, 27 Oct 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 27 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
one man died in accident in mathura
बस कंडक्टर - फोटो : LOGO
ब्रजदर्शन को जा रही बस को परिचालक धक्का लगा रहा था। बस आगे की बजाए पीछे आ गई। परिणामस्वरूप बस और दीवार के मध्य परिचालक फंस गया। गंभीर रुप से घायल परिचालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दूसरा हादसा थाना गोविंदनगर क्षेत्र के सरस्वती कुंड पर हुआ, जब मजदूर को सड़क पार करते समय बस ने कुचल दिया। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम को भिजवाया है।
विज्ञापन


घनश्याम पुजारी (50) निवासी मलुह थाना मगोर्रा, बुधवार को ब्रजदर्शन को जा रही बस को पीछे से धक्का देकर स्टार्ट करा रहा था। इसी बीच बस पीछे की तरफ आ गई। जिससे परिचालक बस और दीवार के बीच में फंस गया। स्थानीय लोगों ने बस और दीवार के बीच से परिचालक को निकाला। मौके पर राधाकुंड चौकी के इंचार्ज रणवीर सिंह पहुंच गए।
विज्ञापन


परिचालक को तुरंत घायल अवस्था में गोवर्धन सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिचालक के परिवारीजनों ने चालक साहब सिंह पुत्र लुट्टन सिंह निवासी सौंख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, सलीम निवासी राधेश्याम कालोनी मजदूरी करके लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सायं सात बजे होटल ड्यूक पैलेस, सरस्वती कुंड के सामने सड़क पार करते समय बस की टक्कर से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक थाना गोविंदनगर इंद्रेश भदौरिया ने चालक को दबोच लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भतीजे लाला ने बस के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed