फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   One lakh people will be connected to Shri Krishna Janmabhoomi Mukti Andolan

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन से एक लाख लोगों को जोड़ा जाएगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
One lakh people will be connected to Shri Krishna Janmabhoomi Mukti Andolan
वृंदावन(मथुरा)। परिक्रमा मार्ग स्थित भागवत मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की बैठक रविवार को आचार्य बद्रीश की अध्यक्षता में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि न्यास के पहले चरण में ब्रज क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए एक लाख लोगों से श्रीकृष्ण मुक्ति संकल्प पत्र भरवाकर अभियान से जोड़ा जाएगा। धर्माचार्यों ने कहा कि राष्ट्रवादी, देश हित चिंतक मुस्लिम आगे आकर न्यायालय से बाहर समझौते को तैयार हों, जिससे देश में एकता कायम रखी जा सके।
विज्ञापन



श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुकदमे के हिंदू पक्षकार दिनेश शर्मा ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन से ब्रज क्षेत्र के प्रत्येक सनातनी को जोड़ेगा। महंत मोहिनी बिहारी शरण दास ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के संघर्ष में प्रत्येक बृजवासी भागीदार बने।
विज्ञापन


आचार्य बद्रीश ने कहा कि सूफी मुस्लिम धर्मगुरु अजमेर शरीफ के संरक्षक द्वारा मुस्लिम समुदाय से की गई अपील में न्यायालय से बाहर समझौते की बात कही गई है। हम उनका सम्मान करते हैं। रिचा शर्मा,महंत रामदास महाराज, संत केशव दास, राजेश कृष्ण शास्त्री, रामसेवक, अश्वनी शर्मा, नरेश ठाकुर, महेश दास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed