फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   one dr. arrested for inspection of baby gender

भ्रूण लिंग परीक्षण के आरोप में चिकित्सक को जेल भेजा

Mon, 25 Nov 2019 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
one dr. arrested for inspection of baby gender
कोसीकलां में पुलिस हिरासत में मौजूद चिकित्सक डा. उपेन्द्र गोस्वामी - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। भ्रूण लिंग परीक्षण करने के आरोप में पकड़े गए गोस्वामी अस्पताल के चिकित्सक एवं कोसी मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उपेंद्र गोस्वामी को सहायक राजवीर सहित सोमवार को जेल भेज दिया। वहीं पुलिस फरार महिला चिकित्सक की तलाश में अभी भी जुटी है।
विज्ञापन

आर्य नगर गोस्वामी अस्पताल में हरियाणा के चिकित्सा विभाग को भ्रूण लिंग की जांच करने की शिकायत मिल रही थी। इसी पर जाल बिछाकर रविवार को पलवल हरियाणा के पीसीपीएनडीटी ( प्री-कॉन्सेप्शन एंड प्रिस नेटल डाइग्नोस्टिक टेकिभनक) टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए अस्पताल कार्यरत राजवीर, डॉ. उपेन्द्र गोस्वामी को पकड़ लिया था। हालांकि डॉ. अंजू गोस्वामी भागने में सफल रही। आरोपित अस्पताल संचालक डॉ. उपेंद्र गोस्वामी को दलाल राजवीर के साथ सोमवार को पुलिस ने टीम के मुकदमे के आधार पर जेल भेज दिया। वहीं, फरार चिकित्सक डॉ. अंजू गोस्वामी की तलाश शुरू कर दी। उधर घटना से क्षेत्र के चिकित्सकों में हड़कंप मचा हुआ है। इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि फरार महिला चिकित्सक की भी तलाश की जा रही है। उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
इन सेंटरों पर कार्रवाई इतनी आसान नहीं है कि इन्हें किसी के बयान के आधार पर पकड़ा जा सके। दरअसल, ये लोग भ्रूण लिंग परीक्षण की लिखित रिपोर्ट नहीं देते हैं, बल्कि कोड में बताते हैं। वह भी सिर्फ मौखिक ऐसे में डमी टेस्ट के माध्यम से ही जाल बिछाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय शर्मा, पीसीपीएनडीटी टीम।
चर्चाओं में रहती है कोसी
कोसीकलां। नगर में नकली एवं हॉस्पिटल दवाओं के अवैध कारोबार को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहता है। पिछले दिनों राजमार्ग पर एक कालोनी से करीब 20 लाख रुपये की अवैध दवाएं पकड़ी थीं। इसके अलावा दवाओं से भरी कार एवं निकासा क्षेत्र से दो दवा कारोबारियों को हिरासत में लेकर छोड़े जाने की घटना भी लोगों के बीच जोर शोर से चर्चा का विषय बनी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग यहां कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सका ताकि दवाओं का गोरखधंधा बंद हो सके।

----------
अंगुली उठने लगी है स्वास्थ्य विभाग की टीम पर
कोसीकलां। हरियाणा की टीम द्वारा पकड़े गए भ्रूण लिंग जांच का रैकेट के बाद एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की ओर अंगुली उठने लगी है। आम जनमानस ही नहीं हरियाणा की टीम के अधिकारियों के बीच भी जोरदार चर्चा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed