{"_id":"6891079f2e369ca4c30aaf5a","slug":"on-the-last-monday-of-sawan-the-temples-resounded-with-bam-bam-bhole-mathura-news-c-369-1-mt11008-133764-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सावन के अंतिम सोमवार को देवालयों में गूंजा बम-बम भोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सावन के अंतिम सोमवार को देवालयों में गूंजा बम-बम भोले
विज्ञापन
रंगेश्वर महादेव।
मथुरा। सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कांवड़ियों ने गंगाजल से अभिषेक किया। हर तरफ बम-बम भोले की गूंज सुनाई दी। शाम को भोलेनाथ का कहीं बर्फ की रंग-बिरंगी सिल्लियों से तो कहीं रुई से भव्य शृंगार किया गया। देर रात तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही।
शहर के भूतेश्वर, रंगेश्वर, गलतेश्वर, पिपलेश्वर महादेव और गोकर्णेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की लाइन लगी रही। मंदिर के महंत ने बताया कि रविवार शाम को ही मंदिरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजा दिया था। भक्तों ने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी। प्रोफेसर कॉलोनी परशुराम धर्मशाला स्थित कृपालेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने गुब्बारे एवं फूलों का बंगला सजाया। नवीन पोशाक धारण कराकर भव्य शृंगार किया गया।
मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। पूजा की थाली लेकर भक्त मंदिर के बाहर लाइन में लगे खड़े नजर आए। महिलाओं ने भजन गायक 101 दीपकों की आरती की। टीके गौड़, हरदेव शर्मा, महेश चंद शुक्ला, आलोक दीक्षित, संजय अग्रवाल, नारायण प्रसाद शर्मा, बलराम सोनी आदि लोग मौजूद रहे।